{"_id":"697118aca72f2786dc0ed76f","slug":"uncontrolled-tractor-trolley-broke-the-railing-and-entered-the-house-etawah-news-c-216-1-etw1002-136654-2026-01-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"Etawah News: बेकाबू ट्रैक्टर-ट्राली रेलिंग तोड़कर मकान में घुसी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Etawah News: बेकाबू ट्रैक्टर-ट्राली रेलिंग तोड़कर मकान में घुसी
विज्ञापन
फोटो 12::::नेशनल हाईवे किनारे मकान में घुसकर पलटा ट्रैक्टर। संवाद
इकदिल। कस्बा स्थित हाईवे की सर्विस रोड पर मंगलवार देर रात बेकाबू ट्रैक्टर-ट्रॉली रेलिंग तोड़ती हुई सड़क किनारे बने एक मकान में घुसकर पलट गई। हादसे में ट्रैक्टर चालक समेत दो लोग घायल हो गए। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और घायलों को अस्पताल भेजा। मकान मालिक ने पुलिस पर पिटाई का आरोप भी लगाया है।
क्षतिग्रस्त मकान के मालिक धीरज कुमार ने बताया अचानक तेज धमाके की आवाज आई, जिससे वह और उनका परिवार घबरा गया। बाहर निकलकर देखा तो उनके मकान की दीवार टूटी हुई थी और ट्रैक्टर-ट्रॉली पलटी पड़ी थी। ट्रैक्टर में सवार चालक और एक अन्य व्यक्ति घायल अवस्था में फंसे हुए थे। आसपास के लोगों ने मौके पर पहुंचकर दोनों घायलों को बाहर निकाला और पुलिस को सूचना दी। धीरज ने नुकसान की भरपाई की मांग की।
इसी बात को लेकर विवाद खड़ा हो गया। धीरज का आरोप है कि पुलिसकर्मियों ने उसके साथ गाली-गलौज की और मारपीट की। मकान मालिक के साथ कथित मारपीट का एक वीडियो भी सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। इसमें दिख रहा है कि थाने का फोर्स धीरज कुमार को पीट रहा है और उसे थाने ले जाने की धमकी भी दी जा रही है।