{"_id":"6033a5a48ebc3ee94c5080cf","slug":"uncontrolled-car-overturned-by-divider-four-injured-etawha-news-knp613347095","type":"story","status":"publish","title_hn":"डिवाइडर से टकरा कर पलटी अनियंत्रित कार, चार घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
डिवाइडर से टकरा कर पलटी अनियंत्रित कार, चार घायल
विज्ञापन
फोटो संख्या 21 जिला अस्पताल में भर्ती घायल प्रिया।
- फोटो : ETAWHA
इटावा। सिविल लाइन थाना क्षेत्र के आईटीआई चौराहे के पास सोमवार सुबह एक अनियंत्रित कार डिवाइडर से टकरा कर पलट गई। हादसे में कार सवार लोग घायल हो गए। कार सवार जनपद फिरोजाबाद से दुल्हन विदा कराके भरथना घर जा रहे थे। घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
यादव नगर भरथना रेलवे कालोनी निवासी रामलखन रेलवे से रिटायर्ड हैं। रविवार को उनके छोटे बेटे सौरभ की जनपद फिरोजाबाद के सुहाग नगर निवासी सुरेश दोहरे के घर बारात गई थी। सोमवार सुबह परिवार के लोग दुल्हन दीप्ती उर्फ राधा को विदा कराकर कार से घर लौट रहे थे।
आईटीआई चौराहे के पास दूल्हे के बड़े भाई जितेंद्र प्रताप सिंह की कार अनियंत्रित होकर डिवाइडर से टकराकर पलट गई। हादसे में जितेंद्र, उनकी पत्नी प्रिया व दो बेटियां घायल हो गईं।
विज्ञापन
हादसा देख कर पीछे आ रहे परिजनों ने घायलों को कार से बाहर निकाला और जिला अस्पताल में भर्ती कराया। जहां दंपति की हालत गंभीर है। परिजनों ने बताया कि जितेंद्र सीएमओ कार्यालय में हेल्थ वर्कर के रूप में कार्यरत हैं।

फोटो संख्या 22 घायल हेल्थ वर्कर जितेंद्र प्रताप सिंह।- फोटो : ETAWHA