{"_id":"64cd59fbee35fb5724084884","slug":"uncontrolled-bus-climbed-on-the-divider-accident-averted-etawha-news-c-216-1-etw1001-1395-2023-08-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"Etawah News: अनियंत्रित बस डिवाइडर पर चढ़ी, हादसा बचा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Etawah News: अनियंत्रित बस डिवाइडर पर चढ़ी, हादसा बचा
Sat, 05 Aug 2023 01:35 AM IST
कानपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, इटावा
संवाद न्यूज एजेंसी, इटावा
Updated Sat, 05 Aug 2023 01:35 AM IST
विज्ञापन
इटावा। फ्रेंड्स कॉलोनी थाना क्षेत्र के बिचपुरी खेड़ा में मैनपुरी हाईवे पर सैफई की ओर से आ रही तेज रफ्तार निजी बस अनियंत्रित होकर बीच डिवाइडर पर चढ़ गई। सवारियों में चीख पुकार मच गई। गनीमत रही कोई हादसा नहीं हुआ सभी सवारी सुरक्षित बस से उतर गईं। चालक भाग निकला।
बस चालक नशे में होने की वजह से मौके से भाग गया। मैनपुरी से आ रहे यात्री ब्रजेश कुमार ने बताया कि शुक्रवार सुबह करीब 10 बजे हादसा हुआ है। बस में करीब 40 लोग सवार थे। हादसे के बाद चीख पुकार मचने पर स्थानीय लोगों ने मौके पर पहुंचकर सवारियों को बस से उतारा। बस चालक शराब के नशे में था।
चालक से सवारियों ने कई बार बस तेज रफ्तार में चलाने के लिए मना किया था। सूचना पर पहुंची पुलिस ने बस को कब्जे में लेकर थाने पहुंचाया और चालक की तलाश में जुटी।