फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etawah News ›   Uncontrollable DCM hit the bike, laborer died

बेकाबू डीसीएम ने बाइक में मारी टक्कर, मजदूर की मौत

Sat, 30 Apr 2022 11:36 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sat, 30 Apr 2022 11:36 PM IST
विज्ञापन
Uncontrollable DCM hit the bike, laborer died
बसरेहर (इटावा)। इटावा-फर्रुखाबाद स्टेट हाईवे पर शनिवार रात करीब नौ बजे फर्रुखाबाद की ओर से आ रही बेकाबू डीसीएम ने बाइक में टक्कर मार दी। हादसे में बाइक सवार मजदूर की मौके पर ही मौत हो गई। पुलिस ने कस्बे के बाहर पेट्रोल पंप के पास नाकेबंदी कर डीसीएम को चालक के साथ पकड़ लिया।
विज्ञापन

थाना बसरेहर के गांव नग्ला क्षति निवासी पंचम सिंह (40) पुत्र छोटे लाल मंडी में पल्लेदारी काम करके अपने घर का पालन पोषण कर रहे थे। शनिवार रात करीब नौ बजे वह मंडी जाने के लिए ही घर से बाइक लेकर निकले। रास्ते में कस्बा क्षेत्र में ही स्टेट हाईवे पर पीछे से आ रही तेज रफ्तार डीसीएम ने टक्कर मार दी। हादसे में पंचम सिंह की मौके पर ही मौत हो गई। सूचना पर अलर्ट हुई पुलिस ने कस्बे से आगे पेट्रोलपंप के पास नाकेबंदी कर भाग रहे डीसीएम चालक को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। मृतक पंचम के तीन बच्चे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed