फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etawah News ›   Uncle and nephew beaten up, accused of knife attack

Etawah News: मामा-भांजे को पीटा, चाकू से हमले का आरोप

Mon, 30 Mar 2026 11:50 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Mon, 30 Mar 2026 11:50 PM IST
विज्ञापन
Uncle and nephew beaten up, accused of knife attack
फोटो 19 : भरथना सीएचसी में भर्ती घायल। संवाद-------------------------------
विज्ञापन


भांजे की हालत बिगड़ने पर सीएचसी से जिला अस्पताल रेफर
संवाद न्यूज एजेंसी
भरथना। बिजली कार्यालय से लौट रहे मामा-भांजे को कुछ लोगों ने पीट दिया। धारदार हथियार से हमला करने का आरोप है। दोनों घायलों सीएचसी ले जाया गया। यहां भांजे की हालत गंभीर होने पर उसे जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया।
विज्ञापन

कस्बा के मोहल्ला रानी नगर निवासी संजीव ने बताया कि वह अपने भांजे तनु पुत्र देवेंद्र निवासी मैनपुरी के साथ बिल जमा कर बिजली कार्यालय से लौट रहे थे। आरोप है कि घर के पास आंबेडकर मूर्ति के पास पहले से घात लगाए बैठे तीन युवक व एक महिला ने उन्हें घेर लिया। उनके साथ मारपीट की। आरोप है कि उन पर धारदार हथियार से हमला किया, जिससे वे घायल हो गए। करीब दस दिन पहले उनके छोटे भाई के साथ भी आरोपियों ने मारपीट की थी। तनु की हालत गंभीर होने पर उसे सीएचसी से जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया है। थाना प्रभारी विक्रम सिंह तहरीर मिलने के बाद कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed