{"_id":"621d0eea82494d78dc5e5060","slug":"ukrain-etawah-news-knp6831221162","type":"story","status":"publish","title_hn":"रोमानियां बार्डर पहुंचे शुभ का संपर्क टूटा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रोमानियां बार्डर पहुंचे शुभ का संपर्क टूटा
विज्ञापन
रोमानिया के बॉर्डर पहुंचे शुभ पाठक
- फोटो : ETAWAH
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बकेवर। शुभ पाठक यूक्रेन की राजधानी कीव से चलकर रोमानिया सीमा तक आ पहुंचा। उसने पिता को फोन पर बताया कि वह 48 घंटे में यहां पहुंच पाया है। करीब 600 किमी दूरी तय करनी पड़ी है। इसके बाद उसका संपर्क कट गया। पिता ने कई बार उसे और उसके दोस्तों को मैसेज किया लेकिन रिप्लाई न आने से पूरा परिवार बेचैन है।
बकेवर के पटेल नगर निवासी मनोज पाठक का बेटा शुभ यूक्रेन में बीटेक कर रहा है। रूसी सेना का हमला होने के बाद यूक्रेन से निकलने वाले भारतीय छात्रों में शुभ पाठक भी है। ये लोग रोमानिया के रास्ते भारत आने वाले हैं। शनिवार शाम को निकला शुभ सोमवार को भोर में रोमानिया की सीमा पर पहुंचा। कीव से रोमानिया सीमा करीब 600 किलोमीटर पड़ता है। सोमवार को भोर में शुभ की अपने पिता से फोन पर बात हुई। बताया कि भारी भीड़ के चलते वह अभी सीमा पार नहीं कर पाया है। सीमा पर बने यूक्रेन के कैंप में ठहराया गया है। खाने पीने की व्यवस्था यूक्रेन के सैनिक कर रहे हैं। शौच के लिए बाहर खेत में जाना पड़ रहा है। इसके बाद मोबाइल फोन का संपर्क कट गया।
पिता ने बताया कि दोपहर एक बजे से वह कई बार अपने बेटे को मैसेज कर चुके हैं। बेटे या उसके दोस्तों किसी से संपर्क नहीं हो पा रहा है। इस कारण उनकी चिंता बढ़ी हुई है। उन्होंने बेटे शुभ के फोन पर भी कई मैसेज छोड़ा, उसके साथ वाले छात्रों को भी मैसेज किया। किसी की ओर से रिप्लाई मैसेज या फोन नहीं आया। बेटे की कोई जानकारी न होने से चिंता बढ़ गई है।