{"_id":"69ed0f5030f929db6c044207","slug":"two-youths-killed-four-injured-in-bike-collision-etawah-news-c-216-1-etw1005-141732-2026-04-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"Etawah News: बाइकों की भिड़ंत में दो युवकों की मौत, चार घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Etawah News: बाइकों की भिड़ंत में दो युवकों की मौत, चार घायल
Sun, 26 Apr 2026 12:30 AM IST
कानपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, इटावा
संवाद न्यूज एजेंसी, इटावा
Updated Sun, 26 Apr 2026 12:30 AM IST
विज्ञापन
फोटो 6: विपिन की फाइल फोटो। स्रोत परिजन
ताखा (इटावा)। ऊसराहार क्षेत्र में शुक्रवार रात दो बाइकों की आमने-सामने भिड़ंत हो गई। हादसे में दोनों बाइकों पर सवार छह लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। इसमें दो युवकों की सैफई में इलाज के दौरान मौत हो गई। बाइक सवार युवक हेलमेट नहीं लगाए थे। हादसे की सूचना मिलते ही परिजनों में चीख-पुकार मच गई।
शुक्रवार रात करीब आठ बजे बाइक पर सवार विपिन कुमार (23), दोस्त संदीप कुमार और प्रमोद कुमार निवासी महुआ नगरिया थाना ऊसराहार रिश्तेदार के गांव बहादुरपुर पचार से एरवाकटरा मार्ग से होकर घर जा रहे थे। वहीं, दूसरी बाइक पर धर्मेंद्र यादव (27), पत्नी रुचि यादव निवासी नगला मंगद थाना किशनी व ममेरी बहन की सास मंजेशलता निवासी बिजनौरा थाना सकरावा बिजनौरा से नगला मंगद थाना किशनी जा रहे थे। बिजनौरा से 200 मीटर की दूरी पर नगला पृथ्वीपुर पुरैला गांव के पास दोनों बाइकें टकरा गईं। बाइकों पर सवार सभी लोग घायल हो गए। घायलों को सीएचसी सरसई नावर में भर्ती कराया गया। यहां डॉक्टरों ने घायलों की हालत गंभीर देखते हुए सभी को सैफई आयुर्विज्ञान विवि रेफर कर दिया। यहां इलाज के दौरान विपिन कुमार (23) और धर्मेंद्र यादव उर्फ लालू (27) की मौत हो गई, जबकि अन्य घायलों का उपचार जारी है। घटना की सूचना पर पहुंची ऊसराहार पुलिस ने दोनों शवों का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। थानाध्यक्ष बलराज सिंह भाटी ने बताया कि दोनों शवों का पोस्टमार्टम कराया गया है। तहरीर मिलने पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
दादी के अंतिम संस्कार से घर लौट रहे धर्मेंद्र
ताखा। धर्मेंद्र यादव पत्नी रुचि को लेकर अपने गांव जरियापुर दादी के अंतिम संस्कार में गए थे। शुक्रवार देर रात वह ममेरी बहन के घर बिजनौरा रुक गए और बाइक से पत्नी व ममेरी बहन की सास को लेकर किशनी के लिए निकले। गांव से दो सौ मीटर की दूरी पर हादसा हो गया। बताते चलें कि धर्मेंद्र यादव अपने नाना के घर पर रहता था। जन्म के सात दिन बाद मां सीमा देवी की मौत हो गई। इसके बाद नाना तिलक सिंह व नानी गुड्डी देवी ने अपने साथ रखकर देखभाल की थी। तभी से वह अपनी ननिहाल नगला मंगद में रह रहा था। करीब सात वर्ष पूर्व रुचि से शादी हुई थी उनकी दो बेटियां किट्टू (6) गुनगुन (4) हैं। घटना के बाद से ननिहाल व घर मातम पसरा हुआ है।