{"_id":"5915fcda4f1c1ba74a852077","slug":"two-teenage-children-drown-in-yamuna","type":"story","status":"publish","title_hn":"यमुना में डूबने से दो किशोरों की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
यमुना में डूबने से दो किशोरों की मौत
अमर उजाला ब्यूरो/इटावा
Updated Fri, 12 May 2017 11:50 PM IST
विज्ञापन
किशोर को निकालकर ले जाते लोग।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
इटावा। सिविल लाइन थाना क्षेत्र के ग्राम तोडा के पास पूजन सामग्री विसर्जन के बाद यमुना नदी में नहाते समय दो किशोर डूब गए। लोगों ने उन्हें डूबते देखा तो शोर मचाया साथ ही पुलिस को सूचना दी। करीब एक घंटे के बाद लोगों ने दोनों को बाहर निकाला लेकिन तब तक उनकी मौत हो चुकी थी। परिजनों ने पुलिस से पोस्टमार्टम कराने से इनकार कर दिया। इस पर पुलिस ने पंचनामा भरवाकर शव परिजनाें के सुपुर्द कर दिया।
विज्ञापन
फर्रुखाबाद जिले के मोहम्मदाबाद थाना क्षेत्र के गांव हैदरपुर निवासी संकित सिंह (14) पुत्र श्याम बहादुर सिंह व अजय कुमार (15) पुत्र राकेश कुमार सिंह अपने नाना शंकर सिंह चौहान निवासी विक्रमपुर थाना सिविल लाइंस के यहां आयोजित अखंड रामायण पाठ में शामिल होने के लिए आए थे। परिवार के अलावा रिश्तेदार व गांव के लोग शुक्रवार को अखंड रामायण में होने वाले हवन एवं अन्य सामान को यमुना में विसर्जन करने के लिए गांव से तीन किलोमीटर दूर गांव तोडा के पास गए थे। सामग्री विसर्जन के बाद संकित व अजय के अलावा अन्य लोग भी यमुना में नहाने लगे। तभी अचानक नहाते समय संकित न अजय गहरे पानी में चले गए। उनको डूबते देख लोगों ने शोर मचाना साथ ही पुलिस को सूचना दी। सूचना पर सिविल लाइंस थाना पुलिस के अलावा आसपास के लोग मौके पर पहुंचे और उन्होंने यमुना में डूबे किशोरों को नदी में तलाशना शुरू किया। साथ ही पुलिस ने दूसरी ओर खड़े नाव वाले को भी बुला लिया। सूचना मिलने पर एसडीएम सदर सुभाष प्रजापति, सिटी मजिस्ट्रेट जगतपाल सिंह व सीओ सिटी राघवेंद्र सिंह राठौर भी मौके पर पहुंचे गए और उन्होंने डूबे किशोरों की खोजबीन तेज कराई। करीब एक घंटे के बाद दोनों को बाहर निकाला गया। पुलिस ने दोनों को जिला अस्पताल भिजवाया जहां डाक्टरों ने दोनों को मृत घोषित कर दिया। यमुना में डूबने से दो किशोरों की मौत की सूचना पर सदर विधायक सरिता भदौरिया, विकास भदौरिया, हरी नारायण बाजपेई के अलावा आलोक यादव जिला अस्पताल पहुंचे और उन्होंने परिवारी जनों को सांत्वना दी।
विज्ञापन