{"_id":"643d933ca88b369cc7095164","slug":"two-robbers-and-jweller-arrested-in-muthbhed-etawha-news-c-12-1-186097-2023-04-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Etawah News: दो लुटेरे और सराफ मुठभेड़ में गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Etawah News: दो लुटेरे और सराफ मुठभेड़ में गिरफ्तार
Tue, 18 Apr 2023 12:13 AM IST
कानपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, इटावा
संवाद न्यूज एजेंसी, इटावा
Updated Tue, 18 Apr 2023 12:13 AM IST
विज्ञापन
इटावा। दो लुटेरों और लूट, चोरी का सामान खरीदने वाले सराफ को मुठभेड़ के बाद पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। आरोपियों के पास से लूटी गई बाइक समेत अन्य सामान, तमंचा, कारतूस बरामद हुआ है।
सोमवार को पुलिस लाइन में प्रेसवार्ता के दौरान एसएसपी संजय कुमार वर्मा ने मामले का खुलासा किया। उन्होंने बताया कि छह अप्रैल 2023 को सिरसागंज के गांव नगला मिट्टू निवासी अमित कुमार पत्नी व साली के साथ चौबिया के गांव खेडा हेलू जा रहे थे। रास्ते में नाले के पास बाइक सवार तीन लुटेरों ने उन्हें रोककर मारपीट कर नकदी और जेवर लूट लिए थे।
पीड़ित की शिकायत पर पुलिस ने मामला दर्ज कर लुटेरों की तलाश शुरू कर दी। एसएसपी ने बताया कि बदमाशों को पकड़ने के लिए चौबिया पुलिस के साथ एसओजी व सर्विलांस टीम को लगाया गया था। मुखबिर की सूचना पर रविवार रात थाना पुलिस और एसओजी ने अगूपुरा स्थित ओवरब्रिज के पास कुछ बदमाशों को घेर लिया। पुलिस दिखते ही आरोपी भागने लगे। उन्होंने टीम पर हवाई फायरिंग की। पुलिस ने दो लुटेरों को दबोच लिया। एक आरोपी भाग गया। लुटेरों ने अपने नाम गोविद उर्फ लला, दुर्वेश चौहान उर्फ अभय चौहान निवासी हरिचंद्रपुर कोतवाली मैनपुरी बताया। फरार साथी का नाम वीरेंद्र बताया है।
विज्ञापन
बताया कि लूट का सामान मैनपुरी निवासी सराफ राम कुमार वर्मा को बेचते थे। उनकी निशानदेही पर पुलिस ने राम कुमार को भी गिरफ्तार कर लिया। उसके पास से पुलिस ने लूटा गया सामान भी बरामद कर लिया। एसएसपी ने बताया कि मंगलसूत्र, मटर माला, झाले, झुमकी, हार, करधनी व 12 हजार रुपये बरामद हुए हैं। बाइक फिरोजाबाद जिले से लूटने की बात स्वीकारी है। एसएसपी ने टीम को बीस हजार रुपये का इनाम देने की घोषणा की है।
दोनों शातिरों पर कई मामले दर्ज
एसएसपी ने बताया कि पकड़े गए दोनों लुटेरे शातिर हैं। वह मैनपुरी, इटावा, फिरोजाबाद एटा आदि जिलों में लूट की वारदातों को अंजाम दे चुके हैं। गैंग का सरगना गोविंद है। उस पर अलग-अलग जिलों में लूट, गैंगस्टर व मुठभेड़ के 18 मामले दर्ज हैं। दुर्वेश चौहान पर चोरी, लूट आदि के छह मामले दर्ज हैं।
फरार साथी की पत्नी बेचने जाती थी लूट का सामान
एसएसपी ने बताया कि वीरेंद्र सिंह गैंग का सक्रिय सदस्य है। वह उनके साथ था लेकिन पुलिस को चकमा देकर भाग गया। घटना को अंजाम देने के बाद वह लुटेरे माल को वीरेंद्र सिंह की पत्नी को दे देते थे। वह मैनपुरी जाकर सुनार के यहां माल बेच देती थी। यह बात लुटेरों ने स्वीकार की है। पुलिस वीरेंद्र की तलाश कर रही थी।