फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etawah News ›   Two more corona infected were found, number reached 20

Etawah News: दो और कोरोना संक्रमित मिले, संख्या 20 पहुंची

Fri, 28 Apr 2023 12:06 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, इटावा
संवाद न्यूज एजेंसी, इटावा Updated Fri, 28 Apr 2023 12:06 AM IST
विज्ञापन
Two more corona infected were found, number reached 20
इटावा। जिले में कोरोना संक्रमितों के मिलने का सिलसिला थमता नजर नहीं आ रहा है। गुरुवार को महेवा क्षेत्र के गांव खरगपुर सरैया में 12 वर्षीय किशोर व रेलवे स्टेशन पर हुई कोरोना जांच में 17 वर्षीय किशोर कोरोना संक्रमित मिला है। जिले में इस प्रकार कोरोना संक्रमितों की संख्या बढ़कर 20 हो गई है। दो दिन में तीन कोरोना संक्रमित मिले।
विज्ञापन

नोडल अधिकारी डॉ.बीएल संजय ने बताया कि दोनों कोरोना संक्रमितों को होम आइसोलेट कर दिया गया है। अब तक मिले 20 संक्रमितों में 14 मरीज स्वस्थ हो चुके हैं। जबकि सक्रिय केसों की संख्या छह है। इन सभी का इलाज चल रहा है। बताया कि कोरोना के केस मिलने पर जिले में कोरोना की जांच करने वाली टीमें रोजाना करीब 500 से अधिक जांचें कर रहीं हैं। रेलवे स्टेशन व बस अड्डा पर कोरोना टीमें जांच कर रही हैं। जिला अस्पताल में भी कोरोना जांच हो रही है।
विज्ञापन

एक ओर कोरोना केस निकल रहे है, लेकिन कोरोनारोधी वैक्सीन खत्म होने की वजह से वैक्सीन की दूसरी व बूस्टर डोज न लग पाने से लोग परेशान हैं। लोग प्रतिदिन सीएचसी से लेकर जिला अस्पताल तक वैक्सीन लगवाने के लिए दौड़ लगा रहे हैं। वैक्सीन ढाई महीने से न होने की वजह से वैक्सीनेशन केंद्र तक बंद हो गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed