{"_id":"5ac11a674f1c1bc0618b4f23","slug":"two-killed-seven-injured-in-accident","type":"story","status":"publish","title_hn":"हादसों में दो की मौत, सात लोग घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हादसों में दो की मौत, सात लोग घायल
अमर उजाला/इटावा
Updated Sun, 01 Apr 2018 11:14 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जिले के अलग-अलग स्थानों पर हुए सड़क हादसों में दो लोगों की मौत हो गई। जबकि सात लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों को उपचार के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
बकेवर थाना क्षेत्र के अंतर्गत गांव मेंहदीपुरा गांव के महावीर सिंह का बेटा शेखर (12) अपने घर के पिछवाडे़ में स्थित गली में सीढ़ी लगाकर दीवार की पुताई कर रहा था। तभी एक ट्रैक्टर उधर से गुजरा और उसने सीढ़ी में टक्कर मार दी। जिससे शेखर सीढ़ी सहित गली में जा गिरा और उसकी मौके पर ही मौत हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में ले लिया।
दूसरी घटना चौबिया थाना क्षेत्र के अंतर्गत गांव टकपुरा में हुई जहां वाहन की चपेट में आने से नवीन यादव (17) सड़क हादसे में गंभीर रूप से घायल हो गया। उसे पीजीआई में भर्ती कराया गया जहां उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराया है।
विज्ञापन
तीसरी घटना इकदिल थाना क्षेत्र के भरथना रोड पर गैस प्लांट के पास हुई जहां कार की चपेट में आने से बाइक पर सवार बलबीर सिंह के अलावा विनीता पत्नी पुष्पेंद्र कुमार व उनका पांच वर्षीय पुत्र वासु गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसे के बाद कार चालक भाग निकला। चौथी घटना फ्रेंड्स कालोनी क्षेत्र के अंतर्गत मंडी के पास हुई जहां वाहन की चपेट में आने से सरैया ताड़ निवासी बाइक सवार अनिल कुमार व बसरेहर निवासी विनोद घायल हो गए।
कोतवाली क्षेत्र के अंतर्गत नौरंगाबाद चौराहे के पास हुई जहां बाइक की चपेट में आने से नसीम घायल हो गए। इकदिल रेलवे स्टेशन के पास लाइन पार करते समय ट्रेन की चपेट में आने से सूरज मुखी घायल हो गई। घायलों को उपचार के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।