फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etawah News ›   Two fraudulent agreements were created for land worth crores.

Etawah News: करोड़ों की जमीन के दो फर्जी अनुबंध बनाए

Sun, 24 May 2026 11:25 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sun, 24 May 2026 11:25 PM IST
विज्ञापन
Two fraudulent agreements were created for land worth crores.
इटावा-फर्रुखाबाद मार्ग पर एक बीघा मुख्य भूमि हड़पने के लिए रची थी साजिश
विज्ञापन


पीड़ित वृद्ध ने कोर्ट में न्याय की लगाई गुहार, में नौ जालसाजों पर प्राथमिकी
संवाद न्यूज एजेंसी
इटावा। थाना बसरेहर में जालसाजों ने वृद्ध की इटावा-फर्रुखाबाद सड़क पर स्थित एक बीघा बेशकीमती जमीन के दो फर्जी अनुबंध बनाकर उसको बेच दी। वृद्ध ने थाना पुलिस से शिकायत की लेकिन कोई सुनवाई नहीं हुई। कोर्ट के आदेश पर पुलिस ने नौ पर प्राथमिकी दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।
थाना बसरेहर अंतर्गत ग्राम लालपुरा निवासी पीड़ित सुरेंद्र सिंह (79) ने कोर्ट प्रार्थना पत्र दिया। इसमें बताया कि उन्होंने साल 1994 में मौजा अमृतपुर में इटावा-फर्रुखाबाद सड़क पर स्थित एक बीघा जमीन खरीदी थी, जिसके वे पूर्ण मालिक और काबिज हैं। इसके बाद साल 2002 में उन्होंने उसी के पीछे की 8720 वर्ग फीट भूमि रामदयाल नामक व्यक्ति से खरीदी थी।
विज्ञापन

रामदयाल की मृत्यु के बाद उसके बेटों की नीयत खराब हो गई। पीड़ित का आरोप है कि मृतक रामदयाल के बेटों रतन सिंह, वीरेंद्र सिंह और बाबूलाल ने बिना किसी विधिक अधिकार के प्रार्थी की जमीन में से 5400 वर्ग फीट का एक फर्जी अनुबंध फरवरी 2024 में अनिल कुमार के नाम कर दिया था। इसकी जानकारी होने पर पीड़ित ने अक्टूबर 2025 में बसरेहर थाने में ऑनलाइन शिकायत दी।
विज्ञापन
विज्ञापन

कार्रवाई के डर से आरोपियों ने नवंबर 2025 में वह अनुबंध निरस्त करा लिया और पीड़ित को आगे कार्रवाई न करने का झांसा दिया। पीड़ित सुरेंद्र सिंह को हाल ही में तहसील से पता चला कि आरोपियों ने फिर से धोखाधड़ी की और 26 नवंबर 2025 को एक ही दिन में दो नए फर्जी अनुबंध करा डाले। आरोपियों ने प्रार्थी के स्वामित्व वाली जमीन में से 2700 वर्ग फीट का एक फर्जी अनुबंध अनिल कुमार के नाम और दूसरा 2700 वर्ग फीट का फर्जी अनुबंध औरैया की रहने वाली संतोषी के नाम रजिस्ट्री दफ्तर में गवाहों की सांठगांठ से करा दिया।

पीड़ित ने आठ दिसंबर 2025 को रजिस्टर्ड डाक के माध्यम से एसएसपी को प्रार्थना पत्र भेजा था। इसके बाद भी आरोपियों के खिलाफ कोई कार्रवाई नहीं की। पीड़ित वृद्ध ने सभी जगह से निराश होकर कोर्ट का सहारा लिया। कोर्ट के आदेश थाना बसरेहर पुलिस ने रतन सिंह, वीरेंद्र सिंह, बाबूलाल, अनिल कुमार, अभिषेक कुमार, विवेक कुमार, संतोषी, अरविंद कुमार और शिव यादव के खिलाफ धोखाधड़ी, जालसाजी, फर्जी दस्तावेज तैयार करना के तहत प्राथमिकी दर्ज की है। मामले की विवेचना एसआई अलख निरंजन को सौंपी गई है। पुलिस ने जांच के बाद आरोपियों पर कार्रवाई की बात कही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed