{"_id":"6ae62781df5aad5a21079b1b","slug":"two-examination-special-trains-were-halted-at-different-times-due-to-chain-pulling-etawah-news-c-216-1-etw1005-152421-2026-10-31","type":"story","status":"publish","title_hn":"Etawah News: चेन पुलिंग से अलग-अलग समय पर दो परीक्षा स्पेशल ट्रेनें रुकीं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Etawah News: चेन पुलिंग से अलग-अलग समय पर दो परीक्षा स्पेशल ट्रेनें रुकीं
Sat, 31 Oct 2026 11:08 PM IST
कानपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, इटावा
संवाद न्यूज एजेंसी, इटावा
Updated Sat, 31 Oct 2026 11:08 PM IST
विज्ञापन
भरथना। रेलवे स्टेशन के पूर्वी ओर डाउन रेल लाइन पर स्थित एडवांस सिग्नल के पास शुक्रवार की रात करीब आधे घंटे के अंतराल पर चेन पुलिंग की घटनाओं से दो नॉन स्टॉपेज परीक्षा स्पेशल ट्रेनें रोकी गईं। दोनों ट्रेनें करीब तीन-तीन मिनट तक रुकी रहीं।
शुक्रवार की रात करीब 11 बजे टूंडला से कानपुर की ओर जा रही पहली नॉन स्टॉपेज परीक्षा स्पेशल ट्रेन भरथना रेलवे स्टेशन के पूर्वी ओर एडवांस सिग्नल के पास अचानक धीमी होकर रुक गई। बताया गया कि ट्रेन में सवार किसी यात्री ने चेन खींच दी थी। ट्रेन रुकते ही अज्ञात यात्री बोगी से उतरकर मौके से चला गया।
सूचना मिलने पर ड्यूटी पर तैनात रेल सुरक्षाकर्मी मौके पर पहुंचे और जांच-पड़ताल के बाद ट्रेन को गंतव्य के लिए रवाना किया गया। इसी दौरान करीब आधे घंटे बाद रात साढ़े 11 बजे इसी स्थान पर पीछे से आ रही एक अन्य नॉन स्टॉपेज परीक्षा स्पेशल ट्रेन भी चेन पुलिंग के कारण रुक गई। यह ट्रेन भी करीब तीन मिनट रुकने के बाद अपने गंतव्य के लिए रवाना हो गई। (संवाद)