फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etawah News ›   two,etawah news,arrest,the bullion,was robbed

ज्वैलरी शॉप मालिक को तमंचा दिखा लूटा, दो गिरफ्तार

Tue, 15 Jun 2021 10:31 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Tue, 15 Jun 2021 10:31 PM IST
विज्ञापन
two,etawah news,arrest,the bullion,was robbed
इटावा। शहर के पॉश इलाके हर्ष नगर में एक सराफा दुकान में ग्राहक बनकर आए दो युवकों ने मालिक को तमंचा दिखाकर सोने की तीन अंगुठियां लूट ली। इसके बाद तमंचा लहराते हुए लुटेरे बाइक से भाग गए।
विज्ञापन

घटना के 15 घंटे के अंदर पुलिस ने मुठभेड़ में दोनों लुटेरों को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपियों के पास से लूटी गईं अंगूठियां व वारदात में प्रयुक्त तमंचा और बाइक बरामद की है।
विज्ञापन

शहर के कृष्णा पुरम सराय दयानत निवासी विशुन चौधरी सराफा कारोबारी हैं। उनकी हर्ष नगर में उज्जवल ज्वैलर्स नाम से दुकान है। विशुन ने बताया कि सोमवार शाम करीब साढ़े पांच बजे वह दुकान में बैठे थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस दौरान दो युवक बाइक से आए और अंगूठियां दिखाने के लिए कहा। उन्होंने अंगूठियां काउंटर पर रखीं, तो युवकों ने तमंचा निकाल उन पर तान दिया। इसके बाद जान से मारने की धमकी देकर तीन अंगूठियां लूट ली।
इसके बाद लुटेरे तमंचा लहराते हुए भाग गए। घटना की सूचना पर पहुंची पुलिस ने घटनास्थल के आसपास लगे सीसी टीवी कैमरों को खंगाला। साथ ही पुलिस टीम को लुटेरों की तलाश शुरू की।
एसपी सिटी प्रशांत कुमार ने मंगलवार को अपने प्रेस कांफ्रेंस में वारदात का खुलासा किया। उन्होंने बताया कि सुबह कोतवाली पुलिस की टीम ने बाइस ख्वाजा रोड से मुठभेड़ के दौरान दोनों लुटेरों को गिरफ्तार किया है।
मुठभेड़ के दौरान आरोपियों ने पुलिस टीम पर फायरिंग भी की। पकड़े गए बदमाश मैनपुरी के कचहरी रोज निवासी नंदन शर्मा और देवपुरा निवासी आशुतोष दुबे हैं।
आरोपियों के पास से एक लाख रुपये कीमत की तीन अंगूठियां, एक तमंचा, दो कारतूस व बाइक बरामद हुई है। पुलिस ने दोपहर बाद आरोपियों को कोर्ट में पेश किया। वहां से दोनों को न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया।

गुडवर्क करने वाली टीम को मिला इनाम
घटना के 15 घंटे के भीतर लुटेरों को दबोचने वाली पुलिस टीम को प्रेस क्लब इटावा के अध्यक्ष दिनेश शाक्य, महामंत्री व उज्ज्वल ज्वैलर्स के मालिक विशुन चौधरी ने 22 हजार रुपये का इनाम दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed