{"_id":"6228f7aad5cc9648173535f8","slug":"two-brothers-got-heavy-to-hit-the-couple-in-the-temple-etawah-news-knp6847860181","type":"story","status":"publish","title_hn":"मंदिर में युगल को टोकना दो भाइयों को पड़ा भारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मंदिर में युगल को टोकना दो भाइयों को पड़ा भारी
विज्ञापन
भरथना। कोतवाली क्षेत्र के हनुमान मंदिर में घूम रहे एक युवक व युवती को टोकना दो सगे भाइयों को महंगा पड़ गया। टोकने पर पहले युवक व युवती चले गए।
थोड़ी देर बाद वह साथियों के साथ लौटा और दोनों भाइयों को पीटकर घायल कर दिया। दोनों भाइयों ने पुलिस को तहरीर दी है।
पीड़ित नीतेश और चंदन ने बताया कि भरथना कोतवाली के आजाद रोड किनारे स्थित हनुमान मंदिर में बुधवार दोपहर करीब साढ़े 12 बजे एक युवक-युवती मूर्ति दर्शन के बाद मंदिर के ऊपरी हिस्से में देर तक घूमते रहे।
इस दौरान मंदिर के सामने स्थित अपनी दुकान पर बैठे नीतेश ने उन्हे मंदिर में घूमने की वजह पूछी तो युवक, युवती को लेकर चला गया। थोड़ी देर बाद वही युवक अपने कुछ साथियों के साथ लौटा और नीतेश से मारपीट शुरू कर दी।
नीतेश को पिटता देख चंदन बीच बचाव करने आया तो उसे भी पीटा गया। पुलिस आरोपियों की छानबीन कर रही है।