फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etawah News ›   Two arrested for kidnapping the headmaster

Etawah News: प्रधानाध्यापक को अगवा करने के मामले में दो को दबोचा

Mon, 02 Oct 2023 12:02 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, इटावा
संवाद न्यूज एजेंसी, इटावा Updated Mon, 02 Oct 2023 12:02 AM IST
विज्ञापन
Two arrested for kidnapping the headmaster
जसवंतनगर। पुलिस की वर्दी पहनकर प्रधानाध्यापक का अपहरण कर फिरौती वसूलने वाले दो आरोपियों गिरफ्तार किया हैं। उनके पास से दो तमंचे, तीन कारतूस, पुलिस की वर्दी व प्रधानाध्यापक से छीनी बाइक भी बरामद हुई है।
विज्ञापन

एसएसपी संजय कुमार वर्मा ने बताया कि जसवंतनगर के निलोई निवासी प्रधानाध्यापक अवनीश कुमार 22 अगस्त को कुंजपुरा गांव में संकुल मीटिंग के लिए जा रहे थे तभी छिमारा रोड के पास से वैन व बाइक सवार कुछ लोगों ने उनका अपहरण कर लिया था। उनके परिजनों से फिरौती के रूप में 50 हजार रुपये वसूलकर उन्हें छोड़ दिया था। इस मामले में पुलिस ने चार लोगों को नामजद किया था, पुलिस दो लोगों को पहले ही जेल भेज चुकी है।
विज्ञापन

सीओ अतुल प्रधान के नेतृत्व में पुलिस फरार आरोपियों की तलाश कर रही थी। इसी बीच प्रभारी निरीक्षक मुकेश सोलंकी को सूचना मिली कि प्रधानाध्यापक के अपहरणकर्ता पाठकपुरा गांव के पास नगला मर्दान जाने वाले रास्ते पर खड़े हैं। पुलिस तुरंत पहुंची तो पुलिस को देखकर आरोपियों ने भागने की कोशिश की पर पुलिस ने घेराबंदी कर उन्हें दबोच लिया। पुलिस की नकली वर्दी पहनकर अपहरण करने वाले मनीष निवासी निलोई के पास से एक तमंचा व प्रधानाध्यापक की छीनी गई बाइक व प्रभात कुमार निवासी मोहल्ला तकिया उगनपुरा थाना वाह के पास तंमचा व बाइक के अलावा 4200 रुपये बरामद हुए। पकड़े गए दोनों बदमाशों ने बताया कि परसोआ गांव के रामनरेश व कुलदीप के घर से 25 जुलाई की रात को रुपये व जेवर चोरी किए थे। जेवर नेशनल हाईवे पर ट्रक चालक को 40 हजार रुपये में बेचे थे। पुलिस ने आवश्यक कार्रवाई के बाद दोनों को जेल भेज दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed