{"_id":"64d68e09c3a9552a1a08ef66","slug":"two-accused-arrested-in-gang-rape-of-girl-student-etawha-news-c-216-1-etw1001-1666-2023-08-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"Etawah News: छात्रा से सामूहिक दुष्कर्म में दो आरोपी गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Etawah News: छात्रा से सामूहिक दुष्कर्म में दो आरोपी गिरफ्तार
Sat, 12 Aug 2023 01:07 AM IST
कानपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, इटावा
संवाद न्यूज एजेंसी, इटावा
Updated Sat, 12 Aug 2023 01:07 AM IST
विज्ञापन
इटावा। नाबालिग छात्रा से सामूहिक दुष्कर्म करने के मामले में फरार चल रहे दो आरोपियों को सैफई पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। बीती 27 जुलाई को सैफई थाने पर छात्रा के पिता ने दो लोगों के खिलाफ अपने घर ले जाकर छेड़खानी करना व विरोध करने पर उसके भाई को जान से मारने की धमकी देने की रिपोर्ट दर्ज कराई थी। जांच के बाद थाने में छेड़खानी के साथ दुष्कर्म व पॉक्सो एक्ट में चार लोगों पर मुकदमा दर्ज हुआ था। तीन अगस्त को पुलिस ने पुष्पेंद्र यादव और राजू बाथम को गिरफ्तार कर लिया था। वहीं शैलेन्द्र कुमार व विवेक कुमार इस मामले में फरार चल रहे थे। शुक्रवार को गींजा गांव की तरफ जाने वाले तिराहे से दोनों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। (संवाद)
विज्ञापन