फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etawah News ›   twenty members donated blood

दूसरों की जान बचाने को 20 महादानियों ने किया रक्तदान

Sat, 14 Aug 2021 06:20 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sat, 14 Aug 2021 06:20 PM IST
विज्ञापन
twenty members donated blood
इटावा। रेडक्रास सोसाइटी की ओर से जिला अस्पताल के ब्लड बैंक में शनिवार को रक्तदान शिविर का आयोजन हुआ। जिसमें 20 महादानी लोगों की जान बचाने के लिए आगे आए। शिविर का उद्घाटन सीएमओ डॉ.भगवान दास ने किया।
विज्ञापन

सबसे पहले तहसीलदार सदर श्रीराम यादव ने रक्तदान किया। रक्तदान करने वालों में रेडक्रास सोसायटी के सचिव हरी शंकर पटेल, ऊषा, श्रद्धा पटेल, तनिष्क, रजनीश मिश्रा, अखिलेंद्र यादव, दीपक राजपाल, शिवानी सिंह आदि रहे। यहां रक्तदान करने वालों को जानकारी देते हुए कहा गया कि वह लोग तीन महीने में एक बार रक्तदान कर सकते हैं। इससे खून में आयरन की मात्रा ठीक रहती है और दिल की बीमारियां भी दूर रहती हैं। स्ट्रोक व हार्ट अटैक से भी बचाव होता है। वजन घटाने में भी मदद मिलती है।
विज्ञापन

सीएमएस व ब्लड बैंक के रक्तकोष अधिकारी डा. एमएम आर्या ने बताया ब्लड बैंक से थैलीसीमिया, हीमोफीलिया, एड्स पीड़ितों, लावारिस मरीजों, बीपीएल कार्डधारकों, दिव्यांगों जेल कैदी,गर्भवती महिलाएं (जननी सुरक्षा योजना),एमरजेंसी केस के लिए बिना एक्सचेंज रक्त उपलब्ध कराया जाता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

ब्लड बैंक के लैब टेक्नीशियन अर्जुन सिंह ने बताया 15 अगस्त को पुलिस लाइन में रक्तदान शिविर का आयोजन किया जाएगा। जो भी व्यक्ति स्वेच्छा से रक्तदान करना चाहते हैं वह ब्लड बैंक में आकर कभी भी रक्तदान कर सकते हैं। इस दौरान अरविंद दुबे, संजीव प्रताप सिंह, रजनी निगम, नरेंद्र गोस्वामी, रेडक्रास सोसायटी चेयरमैन डा.केके सक्सेना उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed