फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etawah News ›   Turning off the power supply to five hours at night

बत्ती गुल तो गर्मी में करवट बदल कर गुजारनी पड़ी रात

Thu, 04 Jun 2015 11:28 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, इटावा
ब्यूरो/अमर उजाला, इटावा Updated Thu, 04 Jun 2015 11:28 PM IST
विज्ञापन
 Turning off the power supply to five hours at night

बुधवार की रात को अंाधी और पानी के साथ सुंदरपर सब स्टेशन से बिजली की सप्लाई भी बाधित हो गई। उमस और गर्मी से बेहाल लोगाें को करवट बदल-बदल कर रात गुजारनी पड़ी। कई घरों के तो इन्वर्टर तक जवाब दे गए।

विज्ञापन


रात करीब 10 बजे पावरकट के बाद सुबह पांच बजे बिजली आई तो लोगाें ने राहत की सांस ली। अफसरों ने सीयूजी नंबर पर कॉल रिसीव करने से परहेज किया।

बुधवार को रात ढलते ही अचानक बादल घिर आए और तेज हवा के साथ रिमझिम बरसात शुरू हो गई। रात करीब 10 बजे बिजली गुल हो गई। पहले तो लोगों ने सोचा कि हवा-बरसात से ब्रेक डाउन हुआ होगा लेकिन मौसम ठीक होने के बाद भी जब बिजली नहीें आई तो अफसरों के सीयूजी नंबरों कॉल की।
विज्ञापन


बताया गया कि सुंदरपुर फीडर के किसी भी अधिकारी ने कॉल रिसीव करने की जरूरत महसूस नहीं की। उमस और भीषण गर्मी के कारण लोगाें का हाल बेहाल रहा।

घंटे दो घंटे तो इन्वर्टर काम करते रहे लेकिन जब पांच घंटे तक लगातार बिजली नहीं आई तो लोगाें को बिस्तर समेटकर छतों पर शरण लेनी। सुबह 5 बज के आसपास बिजली आने पर लोगाें ने राहत की सांस ली।
विज्ञापन
विज्ञापन


तेज हवा और बरसात के कारण भरथना चौराहे के पास 11 हजार  केवीए की लाइन पर इंसुलेटर पंचर होने से लोगों को पावरकट का सामना करना पड़ा है। बिजली विभाग का मैदानी अमला रात भर फाल्ट खोजने लगा रहा  लेकिन रात में वे परेशान होते रहे।

इसके बाद कुनैरा 132 केवीए सब स्टेशन से ब्रेकडाउन लेना पड़ा तब भरथना चौराहे के पास इंसुलेटर पंचर मिला। करीब पांच बजे इंसुलेटर बदल कर सप्लाई बहाल की गई।


सुंदरपुर सब स्टेशन से एक  दर्जन से अधिक मोहल्ले जुड़े हुए हैं। रात को रामलीला  रोड, अशोक नगर, भरथना क्षेत्र, पक्का बाग, प्रकाशनगर, पंजाबी कालोनी, मानिकपुर मोड  आदि की बिजली पांच घंटे तक बाधित रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed