फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etawah News ›   Turn back after collision Two trucks, the death of the young man

टक्कर के बाद पलटे दो ट्रक, युवक की मौत

Wed, 18 Oct 2017 11:06 PM IST
इटावा
इटावा Updated Wed, 18 Oct 2017 11:06 PM IST
विज्ञापन
Turn back after collision Two trucks, the death of the young man
बंबा में पलटे ट्रक को निकालती जेसीबी व मौके पर जमा ग्रामीणों की भीड़। - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
ऊसराहार।
विज्ञापन

समथर बंबा चौराहे पर बुधवार सुबह टक्कर के बाद दो ट्रक बंबे में पलट गए। ट्रकों की चपेट में आकर युवक की मौत हो गई। करीब छह घंटे बाद बंबे से युवक का शव निकाला जा सका। गुस्साए ग्रामीणों ने भरथना मार्ग पर जाम लगा दिया। एसडीएम के समझाने के बाद ग्रामीण माने और जाम खोला। जाम में काफी देर तक यात्री परेशान होते रहे।


ऊसराहार-भरथना मार्ग स्थित समथर बंबा चौराहे  पर बुधवार सुबह 5:30 बजे मौरंग लदे ट्रक और चीनी की बोरियां लदे ट्रक की आमने-सामने भिड़ंत हो गई।  टक्कर के बाद दोनों ट्रक पलट गए। दोनों ट्रक बंबे में जा घुसे। वहीं ताखा क्षेत्र के नगला पृथ्वी निवासी रमेश उर्फ पप्पू (40) पुत्र शादी ट्रक के नीचे दब गया। उसकी मौके पर ही मौत हो गई। रमेश दिल्ली से आने वाली बस से उतरा था। जबकि रमेश को लेने आया उसका भाई बाल-बाल बच गया। हादसे के बाद ग्रामीणों की भीड़ लग गई। 
विज्ञापन


सूचना पर प्रभारी थानाध्यक्ष देव प्रकाश रावत पुलिस फोर्स के साथ मौके पर पहुंचे तो ग्रामीण शव को बंबे से निकालने की मांग करने लगे।  समय पर जेसीबी न पहुंच पाने के कारण नाराज ग्रामीणों ने ऊसराहार-भरथना मार्ग जाम कर दिया। मौके पर पहुंची दो जेसीबी मौरंग से भरे ट्रक को हिला नहीं पाईं।
विज्ञापन
विज्ञापन



इधर, हंगामे की सूचना पर उप जिलाधिकारी ताखा घनश्याम वर्मा, क्षेत्राधिकारी भरथना विकास जायसवाल भी मौके पर पहुंच गई। इसके बाद एक और बड़ी जेसीबी मंगाई गई। करीब तीन घंटे की मशक्कत के बाद ट्रकों को बंबा से निकाल लिया गया, लेकिन रमेश नहीं मिला। इसके बाद बंबे में रमेश की तलाश की गई।

हादसे के लगभग छह घंटे बाद बंबे पड़ी मौरंग के नीचे रमेश का शव दबा मिला। मुआवजे की मांग को लेकर ग्रामीणों ने शव मार्ग पर रखकर प्रदर्शन किया।  एसडीएम घनश्याम वर्मा के काफी समझाने के बाद जाम खुल सका। उसके बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया। इधर, जाम में फंसे होने के कारण लोग बेहाल रहे। करीब दो घंटे बाद यातायात सामान्य हो सका।



इनसेट
बेटियों की शादी के लिए दिल्ली की एक बेकरी में काम करता था रमेश
बाबूलाल ने बताया कि रमेश के दो बेटियां एवं दो बेटे हैं। बेटी खुशबू (18), शिवानी (20) की शादी की चिंता में रमेश परेशान रहता था। यही वजह था कि वह दिल्ली की एक बेकरी फैक्ट्री में काम करने लगा था। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed