फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etawah News ›   Tube well started, farmers started irrigation

Etawah News: चालू हुआ नलकूप, किसानों ने शुरू की सिंचाई

Thu, 08 Jan 2026 12:10 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Thu, 08 Jan 2026 12:10 AM IST
विज्ञापन
Tube well started, farmers started irrigation
चकरनगर। सहसों क्षेत्र में खराब पड़े नलकूप के सही होते ही किसानों ने फसल की सिंचाई शुरू कर दी है। पिछले एक पखवाड़े से यह नलकूप खराब पड़ा था जिससे 20 से अधिक किसानों की दो सौ बीघा से अधिक फसल की सिंचाई नहीं हो पा रही थी।
विज्ञापन

सहसों क्षेत्र का सरकारी नलकूप संख्या 219 बीजी 15 दिन पहले खराब हो गया था। नलकूप खराब हो जाने से किसानों की गेहूं, आलू आदि की फसल खराब हो रही थीं। किसानों की इस समस्या को अमर उजाला ने पांच जनवरी के संस्करण में शीर्षक नलकूप खराब, मुरझा रही फसल को प्रमुखता के साथ प्रकाशित किया था।
विज्ञापन

इसके बाद विभागीय अधिकारी हरकत में आए और बुधवार को नलकूप ठीक करा दिया गया। नलकूप के चालू होने के बाद पानी आने से किसानों ने दोपहर से ही अपनी फसल की सिंचाई शुरू कर दी। इस नलकूप से सहसों, कोटरा और टेढ़ा डांडा गांवों के लगभग 25 किसान अपनी 200 बीघा फसल की सिंचाई करते हैं। पानी न मिलने से सरसों की फसल सूखने की कगार पर पहुंच गई थी जबकि गेहूं और बरसीम की बढ़वार रुक गई थी। नलकूप चालू होने पर किसान बलवीर गुर्जर, राजा सिंह, संजय जोशी, राजेश यादव आदि ने खुशी जाहिर की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed