फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etawah News ›   trying to call americi specialist for grisma treatment

ग्रीष्मा के इलाज के लिए अमेरिकी विशेषज्ञों को बुलवाने का प्रयास

Tue, 05 Jul 2016 11:51 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो इटावा
अमर उजाला ब्यूरो इटावा Updated Tue, 05 Jul 2016 11:51 PM IST
विज्ञापन
trying to call americi specialist for grisma treatment
lion arrested - फोटो : bbc

इटावा सफारी पार्क में लकवे का शिकार हुआ शेरनी ग्रीष्मा के इलाज के लिए अमेरिकी विशेषज्ञों को बुलाने का प्रयास चल रहा है। उसका ब्लड सैंपल बरेली के बाद अब हैदराबाद भी भेजा गया है। ग्रीष्मा को बाड़े से निकालकर सफारी के वेटनरी हास्पीटल में सिफ्ट कर दिया गया है।

विज्ञापन


इटावा सफारी पार्क में शेरनी ग्रीष्मा की दो दिन पहले तबीयत खराब हो गई। प्रथम दृष्टया उसे पैरालसिस अटैक होना बताया जा रहा है। ग्रीष्मा के बीमार होते ही सफारी में हलचल मच गई। सोमवार को मथुरा के डाक्टर सफारी पहुंचे और इलाज शुरू कर दिया है। उसके ब्लड सैंपल पहले आरवीआरआई बरेली भेजे गए थे। बाद में एक और ब्लड सैंपल सेंटर फार सेलुलर एंड मौनुकुलर बॉयलॉजी हैदराबाद भेजा गया है। सैंपल लेकर खुद सफारी के रेंजर हैदराबाद गए हैं ताकि रिपोर्ट जल्द से जल्द मिल सके। वेटनरी हास्पीटल में पहुंची ग्रीष्मा की हालत में दूसरे दिन कोई सुधार नहीं हुआ है। वह उठक र खडे़ होने में पूरी तरह से असमर्थ है।
विज्ञापन


इस वजह से सफारी प्रशासन लगातार सेटियागो नेशनल पार्क यूएसए व स्मिथ सोनियम जू यूएसए के विशेषज्ञों से संपर्क बनाए हुए है। अमेरिकन विशेषज्ञों को ग्रीष्मा की पूरी डीटेल दी जा रही है और उसके इलाज के लिए सलाह ली जा रही है। सफारी प्रशासन प्रयास में है कि किसी तरह से अमेरिकी विशेषज्ञ ग्रीष्मा क ो उच्च स्तरीय इलाज देने के लिए इटावा सफारी पार्क पहुंच जाएं। सूत्र बताते हैं कि मुख्यमंत्री स्तर से भी इसके प्रयास किए जा रहे हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed