फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etawah News ›   truck ruined byke rider

ट्रक ने बाइक सवार को रौंदा, मौत

Mon, 13 Jun 2016 11:41 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, इटावा
अमर उजाला ब्यूरो, इटावा Updated Mon, 13 Jun 2016 11:41 PM IST
विज्ञापन
truck ruined byke rider
हादसा

चौबिया थाना क्षेत्र के अंतर्गत टिमरूआ चौराहे के पास तेजी से आ रहे एक ट्रक ने बाइक सवार को राैंद दिया। बाइक सवार की मौके पर ही मौत हो गई। इसके अलावा जिले के अलग-अलग स्थानों पर हुए सड़क हादसों में दस लोग घायल हो गए। घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।   

विज्ञापन


जसवंतनगर थाना क्षेत्र के गांव तमेरी निवासी राम नरेश (35) प़ुत्र रमेश चंद्र अपनी बाइक से ससुराल कुर्रा जिला  मैनपुरी गया गया था। शनिवार की शाम को लौटते समय जैसे ही उसकी बाइक टिमरूआ चौराहे के पास पहुंची।  सामने से आ रहे ट्रक ने उसे रौंद दिया। इस हादसे में उसकी मौके पर ही मौत हो गई। बाइक सवार हेलमेट नहीं लगाए था। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर उसे पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। उसकी मौत की खबर सुनकर जब उसके परिवार के लोग आ रहे थे तभी रास्ते में उसक ा बड़ा भाई प्रबल प्रताप भी घायल हो गया।
विज्ञापन


दूसरी घटना कोतवाली क्षेत्र के बलराम सिंह चौराहा के पास हुई जहां आटो के पलट जाने से उसमें सवार अनिल पुत्र अहिवरन निवासी कटरा बलसिंह उसकी पत्नी सीमा व चार माह का पुत्र सिदार्थ के अलावा सुशीला पत्नी देवी दयाल घायल हो गये। साई मंदिर कचौरा रोड पर बाइकों की भिड़ंत में अखिलेश पुत्र दिवारी लाल निवासी नगला निगौली घायल हो गया। एसएसपी चौराहा के पास स्कूटी की चपेट में आने से पैदल जा रहे शैलेंद्र पुत्र प्रेम नारायण निवासी छिपैटी घायल हो गए। वैदपुरा के पास बाइक की चपेट में आने से प्रेम सखी पत्नी राम नरेश निवासी सिपहरी घायल हो गई। कचौरा रोड़ पर राजा के बाग के पास ट्रैक्टर की चपेट में आने से बाइक सवार राम नरेश घायल हो गया। इकदिल क्षेत्र के अंतर्गत हाइवे पर पिलखर के पास बाइकों की भिडंत में सुनील पुत्र रामौतार घायल हो गया। इसके अलावा हाइवे पर गांव मनियांमऊ के पास बाइक की चपेट में आने से सूरजमुखी पत्नी हदयराम निवासी पिलखर घायल हो गई। सभी घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed