फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etawah News ›   Truck hits three cattle traders on highway

Etawah News: हाईवे पर ट्रक ने तीन पशु व्यापारियों को टक्कर मारी

Thu, 28 Dec 2023 12:24 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, इटावा
संवाद न्यूज एजेंसी, इटावा Updated Thu, 28 Dec 2023 12:24 AM IST
विज्ञापन
Truck hits three cattle traders on highway
जसवंतनगर (इटावा)। घने कोहरे में नेशनल हाईवे किनारे खड़े तीन पशु व्यापारियों को ट्रक ने टक्कर मार दी। हादसे में तीनों गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों को सैफई मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया है। एक व्यापारी के परिजन उसे जयपुर ले गए हैं। सभी व्यापारी फिरोजाबाद जिले से यहां बकरी बाजार करने आए थे।
विज्ञापन

हाईवे पर बुधवार सुबह नौ बजे करीब घना कोहरा था। फिरोजाबाद जिले के सिरसागंज थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम सेनावली पेंगू के सत्य शील (47) व उनका बेटा राजकिशोर उर्फ लल्लू (16) और सिरसागंज निवासी संतोष उर्फ पप्पू (55) यह तीनों लोग यहां नगर में हाईवे किनारे पर लगने वाले बकरी बाजार आए थे।
विज्ञापन

डिवाइडर पार करने के लिए घने कोहरे के बीच तीनों हाईवे किनारे खड़े हुए थे। तभी अनियंत्रित होकर ट्रक ने उन्हें कुचल दिया। हादसे में संतोष व सत्यशील के दोनों पैर बुरी तरह कुचल गए, जबकि लल्लू घायल हुआ है। सत्यशील का भाई अश्वनी भी साथ था।
विज्ञापन
विज्ञापन

हादसे के बाद उसने पुलिस और एंबुलेंस को सूचना देकर घायलों को सैफई मेडिकल कॉलेज भिजवाया। सूचना पर पहुंचे संतोष के परिजनों ने उसे सैफई मेडिकल कॉलेज से जयपुर ले गए । उसके सिर में चोट होने की वजह से हालत गंभीर थी। इंस्पेक्टर कपिल दुबे ने बताया कि दुर्घटना करने वाले ट्रक को पकड़ लिया गया है, जबकि चालक मौका पाकर फरार हो गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed