फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etawah News ›   Truck-DCM loggerheads, driver killed

ट्रक-डीसीएम भिड़े, चालक की मौत

Tue, 14 Jul 2015 11:36 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, इटावा
ब्यूरो/अमर उजाला, इटावा Updated Tue, 14 Jul 2015 11:36 PM IST
विज्ञापन
Truck-DCM loggerheads, driver killed

फ्रेंडस कालोनी थाना क्षेत्र में हाइवे पर डीपीएस स्कूल के सामने मंगलवार की सुबह ट्रक व डीसीएम की आमने-सामने की भिड़ंत हो गई। हादसे में डीसीएम में फंसे चालक की मौके पर ही मौत हो गई।

विज्ञापन


वह फतहेपुर का निवासी था। दोनों गाड़ियों के फंसने से करीब घंटे भर तक जाम लगा रहा। फतेहपुर के थाना हसनपुर क्षेत्र के गांव जमरावां निवासी रामनरेशसिंह (40) डीसीएम पर चालक था। सोमवार की शाम वह गाड़ी पर दिल्ली से माल लादकर कानपुर को चला था।
विज्ञापन


मंगलवार की सुबह जैसे ही वह डीपीएस स्कूल के आगे निकला वहां अचानक ट्रक से भिड़ गया। हादसे में मौके पर ही गाड़ी में फंसने से रामनरेश की मौत हो गई। वहीं ट्रक चालक गाड़ी छोड़कर फरार हो गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


घटनास्थल पर पुल निर्माण का काम चल रहा है। इस कारण रास्ता वन वे है। जैसे रामनरेश ने गाड़ी मोड़ी तभी सामने ट्रक आ गया। स्पीड ज्यादा होने से यह दुर्घटना हो गई। आसपास के लोगों ने डीसीएम में फंसे चालक को निकालने का प्रयास किया लेकिन वे सफल नहीं हो सके।

सूचना पर एसओ सिविल लाइन भरतकुमार पांडेय, एसओ फ्रेंड़स कालोनी आलोक राय मय फोर्स के मौके पर पहुंचे। उन्होंने भी शव को निकालने का प्रयास किया लेकिन वह भी सफल नहीं हो सके। बाद में उन्होंने पुलिस लाइन से क्रेन मंगवाकर फंसे ट्रक व डीसीएम को अलग कराया। इसके बाद रामनरेश के शव को बाहर निकाला जा सका।

इस दौरान करीब एक घंटे तक मौके पर जाम लगा रहा। बाद में पुलिस ने दोनों वाहनों को रोड से हटाकर आवागमन शुरू कराया। प्ुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराने के बाद वहां पहुंचे रिश्तेदारों को सौंप दिया।

दो बसों की टक्कर में तीन की मौत
मथुरा।
यमुना एक्सप्रेसवे पर थाना मांट क्षेत्र में माइल स्टोन 97 पर आगरा की ओर से नोएडा जा रही वोल्वो बस में पीछे से आ रही इटावा रोडवेज बस की टक्कर हो गई। हादसे में रोडवेज में सवार तीन लोगों की मौत हो गई। दोनों बसों में सवार दो दर्जन से अधिक लोग घायल हो गए। घायलों में नौ की हालत गंभीर बनी हुई है।

बताया गया कि वोल्वो बस लखनऊ से सवारी लेकर नोएडा जा रही थी। मंगलवार तड़के दो बजे माइल स्टोन 97 गांव जनकपुर के निकट वोल्वो में पीछे से आ रही इटावा रोडवेज की बस की टक्कर हो गई। हादसे में शाहरुख (20) पुत्र मुस्ताक निवासी 131 रामगढ़ रोड मक्का कालोनी फीरोजाबाद की मौत हो गई।

मृतक के परिवारीजनों ने बताया कि शाहरुख चूड़ियों का व्यापार करता था। वह फीरोजाबाद से दिल्ली चूड़ी ले कर जा रहा था। उसे रात करीब 11 बजे रोडवेज बस में बैठाया था। दूसरा मृतक योगेंद्र (32) पुत्र गया प्रसाद निवासी चौबिया थाना इटावा निवासी थे। तीसरे मृतक की शिनाख्त नहीं हो सकी।

दोनों बसों में बैठे दो दर्जन से अधिक सवार घायल हो गए। इनमें अखिल तिवारी, उमेश दत्त तिवारी निवासी शेरपुर इटावा, अश्वनी कुमार राजोरिया सैफई, नेत्रपाल यादव सैफई, सुशीला देवी पत्नी नंदकिशोर ग्राम गढ़ी कन्नौज, जीतू पुत्र दीप सिंह निवासी मंथरा औरैया, सुशांत गुप्ता पुत्र हरीप्रकाश गुप्ता आजाद रोड भरथना इटावा, मनोरमा पत्नी बबलू गांव अयाना भरथना इटावा, सुनीता देवी, जगराम लक्ष्मणपुर औरैया, पिंटू पुत्र श्योराज सिंह नगला माना औरैया, जगराम पुत्र परमलाल लक्ष्मणपुर औरैया शामिल हैं। घायलों में नौ लोगों की हालत गंभीर है। मृतक शाहरुख के चाचा यूसुफ खान ने थाना मांट में वोल्वो चालक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है।

लापरवाही पर संविदा चालक की सेवा समाप्त
इटावा।
इटावा से दिल्ली जा रही रोडवेज की बस मथुरा के एक्सप्रेव वे पर दुर्घटनाग्रस्त हो गई। यह जानकारी मिलते ही एआरएम परमानंद मौके पर पहुंचे। उन्होंने बताया कि हादसे में बस चालक का दोष पाया गया है इसलिए संविदा चालक राजेंद्र सिंह की सेवाएं समाप्त कर दी गईं। उसकी जमानत राशि भी जब्त कर ली गई है।

इटावा डिपो की बस दिल्ली के लिए नौ बजे रवाना हुई थी और दो बजे के करीब यह हादसा हो गया। इसमें संविदा बस चालक की लापरवाही सामने आई है। एआरएम परमानंद ने इस संबंध में बताया कि राजेंद्र को कई बार वीटीएस पर ओवर स्पीड के लिए चेतावनी दी गई थी।


बताया कि इसके अलावा भी चार चालकों पर ओवर स्पीड के लिए पांच-पांच सौ का जुर्माना लगाया गया है। इसके अलावा दो चालकों पर सौ-सौ रुपये का जुर्माना लगाया गया। एक अन्य चालक रामजी वर्मा की भी संविदा समाप्त कर दी गई। एक चालक पर 39 हजार रुपये का जुर्माना लगाया गया।

चालक सत्य प्रकाश को ड्यूटी न करने पर नोटिस दिया गया। बार-बार ओवर स्पीड में बस चलाने पर छह चालकों का दूसरे डिपो में तबादला किया गया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed