फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etawah News ›   Truck collision Father-daughter's death

ट्रक की टक्कर से पिता-पुत्री की मौत

Sun, 24 May 2015 11:22 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, इटावा
ब्यूरो/अमर उजाला, इटावा Updated Sun, 24 May 2015 11:22 PM IST
विज्ञापन
Truck collision Father-daughter's death

दिल्ली-कानपुर फोरलेन हाइवे पर थाना क्षेत्र के गांव डुढ़हा के पास तेज रफ्तार ट्रक ने बाइक सवारों को रौंद दिया। हादसे में बाइक सवार पिता-पुत्री की मौके पर ही मौत हो गई जबकि पत्नी, बेटा व भाई गंभीर रूप से घायल हो गया।

विज्ञापन


हादसे के बाद चालक ट्रक को भगा ले गया। पुलिस ने घायलों को अस्पताल में भर्ती कराने के साथ दोनों शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजा।

लवेदी थाना क्षेत्र के गांव बहादुरपुर निवासी मनोज कुमार (27) पुत्र अशोक कुमार राठौर शनिवार को अपनी रिश्तेदारी में फिरोजाबाद शहर के मोहल्ला कबीरगंज में अपने परिवार के साथ गए थे। रविवार की सुबह वह गांव जाने के लिए फिरोजाबाद से बाइक पर निकले।
विज्ञापन


उनके साथ भाई अंकित (15) के अलावा पत्नी नीतू (24), छह माह का बेटा हर्ष और दो साल की बेटी पूजा सवार थी। सुबह करीब सवा सात बजे वह जसवंतनगर थाना क्षेत्र के गांव डुढ़हा के पास हाइवे पर पहुंचे ही थे कि तभी पीछे से आ रहे तेज रफ्तार ट्रक ने बाइक में टक्कर मार दी। इसके बाद चालक ट्रक भगा ले गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


एक्सीडेंट देखकर आसपास के लोग दौड़े भी लेकिन ट्रक चालक को पकड़ नहीं सके। हादसे में बाइक सवार मनोज कुमार और उनकी बेटी पूजा की मौके पर ही मौत हो गई जबकि बाकी तीनों लोग घायल हो गए।

सूचना पर पहुंची थाना पुलिस ने तीनों घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र भेजा। परिजनों की मौजूदगी में पुलिस ने दोनों शवों का पंचनामा भरने के बाद उन्हें पोस्टमार्टम के लिए भेजा।

हादसे में पिता-पुत्री की मौत की खबर मिलने से उनके परिवार में कोहराम मच गया। परिजनों का रो-रो का बुरा हाल था। घायल पत्नी भी होश आने पर अपने बच्चों व पति के बारे में पूछती रही।

सड़क दुर्घटनाओं में पांच घायल
इटावा।
जिले में अलग-अलग जगहों पर हुए सड़क हादसों में पांच लोग घायल हो गए। सिविल लाइन थाना क्षेत्र के अंतर्गत कुंहावर रोड पर लोकासई गांव के पास बाइक में ट्रैक्टर की टक्कर लगने से नीलेश दुबे (45) पुत्र विजय बहादुर निवासी खुड़ीसर बसरेहर व सानू (27) पुत्र राकेश कुमार वाजपेई निवासी मंदना गोल्डी मसाले के पास कानपुर नगर घायल हो गए।

सिविल लाइन थाना क्षेत्र में मुलायमनगर के पास कार की टक्कर लगने से विकास (10) पुत्र छिद्दन निवासी मुलायमनगर घायल हो गया। बकेवर थाना क्षेत्र के अंतर्गत लखना रोड पर बाइक की टक्कर लगने से श्यामचरण (40) पुत्र शंकरलाल निवासी मानपुर शाला बकेवर घायल हो गए। सभी घायलाें को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया।


भरथना प्रतिनिधि के अनुसार, इटावा मार्ग पर बंधारा गांव के पास बाइक और कार की टक्कर में बकेबर थाना क्षेत्र के गांव पिलखना निवासी संजीव पुत्र शंभू दयाल घायल हो गया। वह बाइक से इटावा की ओर जा रहा था। उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed