{"_id":"6594509cfbc7b4ba320028e3","slug":"truck-collides-with-loader-in-fog-youth-dies-etawha-news-c-216-1-etw1001-7269-2024-01-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"Etawah News: कोहरे में ट्रक ने लोडर में मारी टक्कर, युवक की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Etawah News: कोहरे में ट्रक ने लोडर में मारी टक्कर, युवक की मौत
Tue, 02 Jan 2024 11:36 PM IST
कानपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, इटावा
संवाद न्यूज एजेंसी, इटावा
Updated Tue, 02 Jan 2024 11:36 PM IST
विज्ञापन
बकेवर (इटावा)। लखना कस्बे के गंज मोहल्ला निवासी युवक की कोहरे के चलते कानपुर देहात में सड़क हादसे में मौत हो गई। युवक की एक माह पहले ही शादी हुई थी। पत्नी के हाथों की मेहंदी भी अभी नहीं छूट पाई थी कि कोहरे ने उसका सुहाग छीन लिया। युवक की मौत की सूचना मिलते ही परिजनों में कोहराम मचा है।
लखना कस्बा के गंज मोहल्ला निवासी गोविंद शिवहरे उर्फ खलीफा का पुत्र शेखर शिवहरे (25) शहर में लोहे के गेट बनाने का व्यवसाय करता है। मंगलवार सुबह वह अपने निजी लोडर पर लोहे के दरवाजे लादकर प्रयागराज दुकानदारों को सप्लाई करने जा रहा था। वह लोडर खुद चला रहा था, जैसे ही वह अपना लोडर लेकर आगरा-कानपुर नेशनल हाईवे पर सिकंदरा के पास पंहुचा तभी उल्टी दिशा से आ रहे ट्रक ने लोडर में टक्कर मार दी। जिससे लोडर बुरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गया और शेखर की मौके पर ही मौत हो गई।
युवक की मौत की सूचना मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया और हादसा स्थल के लिए रवाना हो गए। दुर्घटना में मृत युवक बहुत ही मिलनसार था जिसके चलते उसकी मौत सूचना पर लखना कस्बा में मातम छा गया। युवक की चार दिसंबर को औरैया जिले के थाना मुरादगंज तलैया गांव से शादी हुई थी। उसकी पत्नी तृप्ति के हाथों की मेंहदी भी नहीं छूट पाई थी उससे पहले ही उसके पति शेखर की मौत हो गई।