फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etawah News ›   Troubled by the youth, the teacher committed suicide by jumping in front of a goods train.

Etawah News: युवक से परेशान शिक्षिका ने मालगाड़ी के आगे कूदकर दी जान

Sat, 17 Feb 2024 02:47 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sat, 17 Feb 2024 02:47 AM IST
विज्ञापन
Troubled by the youth, the teacher committed suicide by jumping in front of a goods train.
भरथना। डीएफसी रेल लाइन पर मालगाड़ी के सामने कूदकर एक शिक्षिका ने जान दे दी। घटनास्थल के पास परिजनों को तीन पन्ने का सुसाइड नोट मिला। इसमें शिक्षिका ने एक स्कूल संचालक के बेटे पर परेशान करने का आरोप लगाया है।
विज्ञापन

क्षेत्र के कंधेसी पचार गांव की सरिता (23) पुत्री कुलदीप प्रजापति ने शुक्रवार सुबह करीब छह बजे गांव के सामने डीएफसी रेल लाइन से गुजर रही मालगाड़ी के सामने कूदकर जान दे दी। बेटी की मौत से पिता, मां ओमवती समेत पूरा परिवार सदमे में है। पिता कुलदीप ने बताया कि सरिता सुबह घर से खेत की तरफ गई थी। देर तक वापस नहीं आने पर खोजबीन की तो रेल लाइन किनारे बेटी का शव मिला। घटनास्थल के पास ही तीन पन्ने का सुसाइड नोट भी मिला, जो इंग्लिश व हिंदी में है। सरिता स्नातक के साथ कंप्यूटर डिप्लोमा भी कर चुकी थी।
विज्ञापन

पिता ने बताया सरिता एक निजी स्कूल में पढ़ाती थी। बताया कि सरिता ने सुसाइड नोट में एक स्कूल संचालक के बेटे से परेशान होकर जान देने की बात लिखी है। कुलदीप ने बताया वह एक चक्की पर काम करते हैं। उनकी तीन बेटियां व एक बेटा है। बड़ी बेटी ललिता की शादी हो चुकी है। सरिता दूसरे नंबर की थी। सरिता पढ़ने में होशियार थी। थाना प्रभारी देवेंद्र सिंह ने बताया कि शव का पोस्टमार्टम कराकर परिजनों को सौंप दिया गया है। सुसाइड नोट की जांच की जा रही है। तहरीर मिलने पर मुकदमा दर्ज करके कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed