फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etawah News ›   trolly loudspeaker touch tranfarmer one person died

Etawah News: बैंडबाजे का लाउडस्पीकर ट्रांसफार्मर से छुआ, युवक की मौत

Wed, 05 Apr 2023 11:42 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Wed, 05 Apr 2023 11:42 PM IST
विज्ञापन
trolly loudspeaker touch tranfarmer one person died
इटावा। कालीबांह मंदिर में झंडा चढ़ाने जाते समय बैंडबाजे की ट्रॉली में बंधा लाउडस्पीकर ट्रांसफार्मर से छू गया। ट्राली में उतरे करंट की चपेट में आकर युवक की मौत हो गई और पांच बच्चे झुलस गए।
विज्ञापन

सिविल लाइन थानाक्षेत्र स्थित कांशीराम काॅलोनी निवासी राकेश (35) बुधवार सुबह करीब 10 बजे परिजनों और काॅलोनी के लोगों के साथ कालीबांह मंदिर में झंडा चढ़ाने जा रहे थे। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक यह लोग करीब 200 मीटर आगे ही गए थे कि बैंडबाजे की ट्राॅली में आगे बंधा लाउडस्पीकर संकरे रास्ते पर एक तरफ लगे ट्रांसफार्मर से छू गया।
विज्ञापन

इससे ट्राॅली में करंट उतर आया। इसकी चपेट में राकेश और पांच बच्चे आ गए। करंट लगते ही सभी वहीं पर गिर पड़े। ट्राॅली चला रहा चालक सुरक्षित निकल आया। काॅलोनी के लोग अपने वाहनों से झुलसे लोगों को लेकर जिला अस्पताल पहुंचे। जहां राकेश को मृत घोषित कर दिया गया। अंशु (9) पुत्र अवनीश कुमार, सिद्धार्थ (5) पुत्र शिवकुमार, शिवम (8) पुत्र विनोद कुमार, अरसान (13) पुत्र शान मोहम्मद, आकाश (9) पुत्र सोनू निवासीगण कांशीराम काॅलोनी का इलाज शुरू किया गया। गंभीर होने पर अरसान को मेडिकल कॉलेज रेफर किया गया है। एसएसपी संजय कुमार वर्मा, एडीएम जयप्रकाश, सीएमओ डॉ. गीताराम व एसडीएम सदर विक्रम राघव जिला अस्पताल पहुंचे और बच्चों का हाल जाना।
विज्ञापन
विज्ञापन

एडीएम ने बताया कि पूरे मामले की जांच के आदेश दिए गए हैं। अगर बिजली विभाग की लापरवाही मिलती है तो दोषियों पर कार्रवाई की जाएगी। मृतक आश्रित को मुआवजा दिलाया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed