फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etawah News ›   Treating animals by sitting in the house with video conferencing

वीडियो क्रांफ्रेंसिंग से घर बैठे कराएं पशुओं का इलाज

Thu, 12 Oct 2017 10:19 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, इटावा
अमर उजाला ब्यूरो, इटावा Updated Thu, 12 Oct 2017 10:19 PM IST
विज्ञापन
Treating animals by sitting in the house with video conferencing
पशुओं का उपचार कराने की सुविधा का लोकार्पण करतीं भाजपा विधायक सावित्री कठेरिया। - फोटो : amarujala

इटावा। पशु पालकों को अब अपने पशुओं के इलाज के लिए इधर-उधर नहीं भटकना पड़ेगा। पशुओं के घर बैठे ही इलाज की सुविधा मिल सकेगी। उन्हें केवल सीएससी सेंटर पर पंजीकरण कराना होगा। पंजीकृत किसान वीडियो कांफ्रेंसिंग के जरिए पशु चिकित्सकों से सीधे बात कर सकेंगे।

विज्ञापन


 सीएससी ई-गवर्नेंस सर्विसेस इंडिया लिमिटेड के तत्वावधान में ई-पशु चिकित्सा परामर्श केंद्र के लिए ऑनलाइन प्रणाली की शुभारंभ गुरुवार को एसडीएम हेम सिंह, भरथना विधायक सावित्री कठेरिया व पशु चिकित्साधिकारी डॉ. डीके शर्मा ने कुंअरा स्थित श्री गोपाल गोशाला में किया। सीएससी (कॉमन सर्विस सेंटर) जिला प्रबंधक आकाश सोनी एवं देवेंद्र सिंह ने कहा अब ग्राम पंचायत के पशुपालक अपने पशुओं की चिकित्सा इलेक्ट्रॉनिक उपकरणों के माध्यम से अपने निकटतम सीएससी केंद्र पर करा सकते हैं।
विज्ञापन


इस कार्यक्रम में छह से अधिक पशुपालकों ने अपने पशुओं का पंजीकरण कराया। इस दौरान वीडियो कांफ्रेंसिंग के माध्यम से पशुपालकों को पशुओं में होने वाले रोगों से निजात दिलाने के संबंध में जानकारी दी गई।  ई डिस्ट्रिक्ट मैनेजर शरद यादव ने बताया कि  इस योजना के तहत पालतू पशुओं के स्वामी पशुचिकित्सक से रोग की जानकारी कर सकते हैं। पशु चिकित्सकों का पूल सीएससी, एसपीबी से नामित किया है। इस मौके पर वीएलई शेष कुमार ओझा , अरविंद कुमार, प्रवीण कुमार श्रीवास्तव, अभिषेक कुमार दुबे, यश पोरवाल, मयंक गुप्ता, सुनील कुमार, गोशाला कमेटी के प्रभारी देवकी नंदन अग्रवाल, सीएससी संचालक व पशुपालक मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन


वीएलई से वीडियो चैट करेंगे डॉक्टर
डॉक्टर मोबाइल फोन के माध्यम से निर्धारित समय पर वीएलई (विलेज लेवल इंटरप्रेन्योर) को फोन व वीडियो चैट करेंगे। पशुपालक को डॉक्टर के साथ बातचीत करने के लिए ऑडियो-वीडियो की सुविधा और डॉक्टर की पर्ची की जांच करने की भी सुविधा मिलेगी। डॉक्टर मोबाइल, वीडियो कांफ्रेंसिंग के माध्यम से पशु मालिक से बात करेंगे। डॉक्टर बीमारी का इलाज करेंगे और वीएलई को रोगों के उपचार के लिए उचित सलाह देंगे।

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed