फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etawah News ›   Trauma center's X-ray machine bad, patients wandering

Etawah News: ट्राॅमा सेंटर की एक्सरे मशीन खराब, भटक रहे मरीज

Wed, 05 Jul 2023 12:16 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Wed, 05 Jul 2023 12:16 AM IST
विज्ञापन
Trauma center's X-ray machine bad, patients wandering
सैफई। मेडिकल कॉलेज के ट्राॅमा सेंटर में लगी एक्सरे मशीन चार दिन से खराब है। वैकल्पिक रूप से लगाई गई छोटी मशीन एक तिहाई एक्सरे ही कर पा रही है। ऐसे में मरीजों को तीन से चार घंटे तक एक्सरे कराने के लिए इंतजार करना पड़ रहा है।
विज्ञापन






ट्राॅमा सेंटर में प्रतिदिन लगभग छह सौ मरीज आते हैं। इनमें से अधिकांश मरीजों का एक्सरे होना होता है। बड़ी संख्या में एक्सरे होने की वजह से यहां 800 एमएम की बड़ी मशीन भूतल के कक्ष संख्या 11 में लगाई गई है। यह 24 घंटे में करीब साढ़े चार सौ एक्सरे करती है। शुक्रवार शाम यह मशीन खराब हो गई। ऐसे में एक्सरे सेवा प्रभावित हो गई। वैकल्पिक रूप से प्रबंधन की ओर से 100 एमएम की पोर्टेबल मशीन की सेवा शुरू जरूर कराई गई है, लेकिन वह मात्र सवा से डेढ़ सौ ही एक्सरे कर पा रही है। ऐसे में मरीजों को तीन से चार घंटे तक एक्सरे के लिए इंतजार करना पड़ रहा है। मेडिकल कॉलेज के प्रबंधन की सूचना पर संबंधित कंपनी के इंजीनियर ने रविवार को लखनऊ से आकर मशीन को चेक किया था। पता चला कि मशीन का ट्यूब खराब हो गया है। इसे मंगवाने के लिए ऑर्डर दे दिया गया है। हालांकि कर्मचारियों के अनुसार, अभी मशीन होने में समय लग सकता है।
विज्ञापन

--------------


दर्द में इंतजार करना पड़ रहा भारी




जिला मैनपुरी के ग्राम नगला केल निवासी केशव (15) ने बताया कि इमरजेंसी ट्रामा सेंटर में सुबह 8:00 बजे से ही आ गए। तीन घंटे बीतने के बाद भी हाथ एक्सरे नहीं हो पाया है। दर्द की वजह से बुरा हाल है। इंतजार करना मुश्किल पड़ रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


--------------

करहल निवासी गुड्डू (40) ने बताया कि दाहिने हाथ गिरने से चोट लग गई थी। इसलिए ट्राम सेंटर में दिखाने के लिए आए थे। डॉक्टर ने एक्सरे कराने की बात कही है। छोटी मशीन से एक्सरे होने की वजह से समय लग रहा है। करीब चार घंटे से इंतजार कर रहे हैं।


---------



जिला औरैया के गांव बदन निवासी चमेली देवी (65) पत्नी बाबूराम ने बताया कि हमारी छाती में अचानक दर्द होने लगा था। यहां पर डॉक्टरों ने एक्सरे लिखा था। यहां पर हमें तीन घंटे से इंतजार कर रहे, लेकिन हमारा इस एक्सरा नहीं हो सका।



---------------


ग्राम लरखोर निवासी राजा ने बताया कि हमारी ढाई वर्षीय बच्ची नित्या जीना पर चढ़ते समय नीचे गिर गई थी। यहां पर हम सुबह 10 बजे इमरजेंसी ट्रामा सेंटर में दिखाने के लिए आए, जहां पर उपस्थित डॉक्टरों ने एक्सरे लिखा। तीन घंटे में भी नहीं हो सका।










विश्वविद्यालय के कुलपति प्रोफेसर डॉ. प्रभात सिंह ने बताया की इमरजेंसी ट्रामा सेंटर में स्थित एक्सरे की मशीन खराब हो गई थी। वैकल्पिक रूप से छोटी मशीन से एक्सरे कराया जा रहा है। संबंधित कंपनी मशीन जल्द सही कराने के निर्देश दिए हैं। उनका इंजीनियर आकर मशीन को चेक कर चुका है। जल्द ही मशीन सही होने की उम्मीद है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed