{"_id":"6abac842a0a349c2ab07b974","slug":"family-members-staged-a-protest-at-the-collectorate-after-failing-to-find-the-missing-teenage-girl-etawah-news-c-216-1-etw1015-150448-2026-09-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"Etawah News: लापता किशोरी के न मिलने पर परिजन ने कलक्ट्रेट में किया प्रदर्शन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Etawah News: लापता किशोरी के न मिलने पर परिजन ने कलक्ट्रेट में किया प्रदर्शन
Tue, 29 Sep 2026 01:34 AM IST
कानपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, इटावा
संवाद न्यूज एजेंसी, इटावा
Updated Tue, 29 Sep 2026 01:34 AM IST
विज्ञापन
इटावा। सैफई थाना क्षेत्र से लापता 14 वर्षीय किशोरी के न मिलने से नाराज परिजन ने सोमवार को कलक्ट्रेट पहुंचकर पुलिस के खिलाफ नारेबाजी करते हुए प्रदर्शन किया। परिजन ने पुलिस पर मामले में कार्रवाई नहीं करने का आरोप लगाते हुए किशोरी को जल्द तलाश कराने की मांग की।
धरने की सूचना पर सिटी मजिस्ट्रेट राजेंद्र बहादुर सिंह और सीओ सिटी अवनीश कुमार सिंह मौके पर पहुंचे। अधिकारियों ने परिजन से बातचीत कर कार्रवाई का आश्वासन दिया। इसके बाद परिजन ने धरना समाप्त किया। किशोरी के पिता ने बताया कि वह परिवार के साथ जसवंतनगर में किराए के मकान में रहते थे। उनकी 14 वर्षीय पुत्री 13 जुलाई की रात करीब 10 बजे मकान से लापता हो गई थी। आरोप है कि पड़ोस में रहने वाले तीन युवक उनकी पुत्री को बहला-फुसलाकर अपने साथ ले गए।
मामले में 14 जुलाई को सैफई थाने में तीनों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कराई गई थी। पिता का आरोप है कि प्राथमिकी दर्ज होने के बावजूद अभी तक किशोरी को तलाशा नहीं जा सका है। उन्होंने एसएसपी को चार बार शिकायती पत्र देकर बेटी की तलाश की गुहार लगाई। सीओ सिटी अवनीश कुमार सिंह ने बताया सैफई पुलिस को किशोरी को तलाश कर आरोपियों को जल्द गिरफ्तार करने के आदेश दिए हैं। संवाद