फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etawah News ›   Transformers exploded , five people , including children, Scorched

ट्रांसफार्मर फटा, बच्चों समेत पांच लोग झुलसे

Sat, 16 May 2015 10:59 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, इटावा
ब्यूरो/अमर उजाला, इटावा Updated Sat, 16 May 2015 10:59 PM IST
विज्ञापन
Transformers exploded , five people , including children, Scorched

थाना क्षेत्र के मल्हौसी गांव में शनिवार को दोपहर बाजार में रखा ट्रांसफार्मर अचानक फट गया। इससे तीन बच्चों समेत पांच लोग झुलस गए। इनमेें चार एक ही परिवार के हैं। वहीं ट्रांसफार्मर की चिंगारी से एक घर में आग भी लग गई। इससे घर का सामान जलकर राख हो गया। दो बकरों की भी झुलसने से मौत हो गई। लोगाें ने कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। ग्रामीणों ने फिर बाजार से ट्रांसफार्मर हटाने की मांग की है।

विज्ञापन


मल्हौसी गांव में बाजार के बीचोबीच 50 केवीए क ा ट्रांसफार्मर रखा है। इससे आए दिन चिंगारियां निकलती रहती हैं। शनिवार को दोपहर 12.30 बजे ट्रांसफार्मर से निकली चिंगारी से पास में वीरेंद्र सिंह के घर के बाहर रखे छप्पर में आग लग गई। लोग आग पर काबू पाने का प्रयास कर रहे थे तभी तेज धमाके के साथ ट्रांसफार्मर फट गया।
विज्ञापन


ट्रांसफार्मर के खोलते तेल से वीरेंन्द्र (35) पुत्र महेंन्द्र सिंह, उसका पुत्र हृदयेश कुमार (15), पुत्री नगीना (8) व वंदना (5) तथा सिपाही लाल पुत्र भुन्नी लाल झुलस गए। लोगों ने कड़ी मशक्कत कर आग पर काबू पा लिया लेकिन तब तक वीरेद्र सिंह के घर में रखा घर गृहस्थी का करीब 80 हजार रुपये का सामान जलकर राख हो चुका था। हादसे में दो बकरे भी जल मरे।
विज्ञापन
विज्ञापन


शिवराम सिंह ने बताया कि ट्रांसफार्मर बदलने के लिए कई बार बिजली विभाग से मांग की जा चुकी है, पर कोई ध्यान नहीं दिया गया। यदि हादसा शाम को हुआ होता तो घायलों की संख्या बढ़ सकती थी क्याेंकि शनिवार को मल्हौंसी गांव में इसी स्थान पर बाजार लगता है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed