फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etawah News ›   Transfer of DD, preparation to bring full time director

Etawah News: डीडी का तबादला, पूर्ण कालिक निदेशक को भी लाने की तैयारी

Mon, 04 Dec 2023 12:28 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, इटावा
संवाद न्यूज एजेंसी, इटावा Updated Mon, 04 Dec 2023 12:28 AM IST
विज्ञापन
Transfer of DD, preparation to bring full time director
इटावा। सफारी पार्क में लगातार वन्यजीवों की मौतों के मामले को शासन ने गंभीरता से लिया है। शेर केसरी की मौत बाद डीडी का तबादला कर दिया गया है। वहीं, अब पूर्ण कालिक निदेशक को भी लाने की तैयारी चल रही है।
विज्ञापन










बीते पांच माह से सफारी में वन्यजीवों की मौतों का सिलसिला जारी है। मौतों के बाद लगातार पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव सफारी की उपेक्षा करने और प्रबंधन की लापरवाही का आरोप लगा रहे थे। शनिवार को लंबे समय से बीमार चल रहे शेर की मौत के बाद शासन ने डीडी जय प्रकाश सिंह का तबादला कर दिया है। वहीं, पिछले कई दिनों से अवकाश पर चल रहीं निदेशक के भी बदले जाने का अंदेशा है। रविवार को नए डीडी डॉ. विनय कुमार सिंह ने चार्ज भी संभाल लिया है। सूत्रों के अनुसार, शासन अब यहां पूर्ण कालिक निदेशक लाने की तैयारी में है। क्योंकि सफारी में दो वर्षों से पूर्णकालिक डायरेक्टर की तैनाती नहीं है। ऐसे में माना जा रहा है कि सफारी की व्यवस्थाएं दुरुस्त नहीं रह पाने से वन्य जीवों की मौत हो रही हैं। आठ जुलाई से लेकर दो दिसंबर तक सफारी में 15 वन्य जीवों की मौत हो चुकी है। प्रभारी निदेशक डीएफओ अतुल कांत ने बताया कि डीडी का तबादला किया गया है। नए डीडी ने चार्ज संभाल लिया है।
विज्ञापन



बाहुबली की हालत में नहीं है सुधार
सफारी के शेर बाहुबली भी कब्ज और पेट की समस्या से जूझ रहा है। लंबे समय से उसका उपचार विशेषज्ञों की निगरानी में कराया जा रहा है, लेकिन उसकी हालत में सुधार नहीं हो पा रहा है। सूत्रों के अनुसार, उसकी डाइट भी लगातार कम हो रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed