फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etawah News ›   trains will run 26 january on the bhind track

26 तक भिंड ट्रैक पर भी दौड़ने लगेगी ट्रेन

Thu, 24 Dec 2015 11:25 PM IST
ब्यूरो अमर उजाला, इटावा
ब्यूरो अमर उजाला, इटावा Updated Thu, 24 Dec 2015 11:25 PM IST
विज्ञापन
 trains will run 26 january on the bhind track
आगरा-इटावा-ट्रैक पर डेमू पैसेंजर ट्रेन के उद्घाटन कार्यक्रम में शामिल होकर बटेश्वर से इटावा स्टेशन पर लौटे रेलवे इलाहाबाद मंडल के महाप्रबंधक अरुण सक्सेना ने कहा कि जल्द ही इटावा से भिंड लाइन पर भी 26 जनवरी तक यात्री गाड़ी का संचालन शुरू कर दिया जाएगा। इटावा रेलवे स्टेशन का विस्तार किया जाएगा।
विज्ञापन


स्टेशन के पुल पर स्वचालित सीढ़ियां लगाई जाएंगी। डीआरएम स्पेशल ट्रेन से इटावा स्टेशन पर डेमू ट्रेन के पहुंचने के एक घंटे बाद पहुंचे जीएम श्री सक्सेना ने कहा स्टेशन के टीन शेड का भी विस्तार होगा। इसके साथ ही दिल्ली हावड़ा रूट की गाड़ियों में से कुछ को नए ट्रैक पर ट्रायल के लिए डायवर्ट किया जाएगा।
विज्ञापन


अगर इसमें सब कुछ ठीक रहा तो कई अन्य गाड़ियों को भी इटावा आगरा नए ट्रैक पर डाला जाएगा। स्टेशन के दूसरे लाइन पार के छोर पर पुल उतारे जाने के सवाल पर श्री सक्सेना ने कहा कि इसके लिए जनप्रतिनिध प्रस्ताव बनाए और इस समस्या को उजागर कर मंत्रालय व विभाग तक पहुंचाएं। जिसके बाद इस पर अमल कर इस व्यवस्था को भी स्टेशन पर किया जाएगा। 
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed