{"_id":"63a1f6d2394dd201f83605fb","slug":"trains-late-due-to-fog-etawah-news-knp734566247","type":"story","status":"publish","title_hn":"Etawah News: कोहरे ने बिगाड़ी ट्रेनों की चाल, शताब्दी व नार्थईस्ट कैंसिल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Etawah News: कोहरे ने बिगाड़ी ट्रेनों की चाल, शताब्दी व नार्थईस्ट कैंसिल
विज्ञापन
फोटो 26: प्लेटफार्म दो पर ट्रेन का इंतजार करते यात्री। संवाद
फोटो 27: ईदगाह चौराहे पर कोहरे में हेड लाइट जलाकर गुजरती बस। संवाद
कोहरे ने बिगाड़ी ट्रेनों की चाल
- कई ट्रेनें लेट, यात्रियों ने ठिठुरते हुए किया इंतजार
संवाद न्यूज एजेंसी
इटावा। घने कोहरे की वजह से ट्रेनों की चाल बिगड़ गई है। मंगलवार को कई ट्रेनों के लेट होने से यात्री परेशान दिखे। पूछताछ केंद्र पर ट्रेनों की जानकारी लेते रहे। प्लेटफार्म पर ठिठुरते हुए इंतजार किया।
मंगलवार को काफी घना कोहरा रहा। दस मीटर तक देखना मुश्किल हो रहा था। न्यूनतम तापमान सात डिग्री सेल्सियस रहा। सुबह लोगों को वाहनों की लाइट जलाकर चलना पड़ा। कोहरे का असर सबसे ज्यादा ट्रेनों पर पड़ा। कानपुर शताब्दी और नार्थईस्ट एक्सप्रेस निरस्त रहीं। जबकि कानपुर की ओर से आने वाली ट्रेनों में अवध एक्सप्रेस नौ, मगध और मरुघर एक्सप्रेस, सूबेदारगंज-देहरादून एक्सप्रेस और पूर्वा चार-चार घंटे, प्रयागराज-बीकानेर, वैशाली, कैफियत और पटना- कोटा एक्सप्रेस तीन-तीन घंटे विलंब से आईं।
कानपुर की ओर जाने वाली ट्रेनों में वैशाली, देहरादून- सूबेदारगंज, फरक्का एक्सप्रेस तीन-तीन घंटे, कैफियत, संगम, मगध, ओखा-गोरखपुर व शताब्दी एक्सप्रेस दो-दो घंटे व इंटरसिटी एक्सप्रेस ढाई घंटे, नीलांचल व कालका एक्सप्रेस डेढ़ घंटे विलंब से आईं।
विज्ञापन
रोडवेज बसों में घटने लगी यात्री
कोहरे भरी सर्दी का दौर शुरू होने से बस से सफर करने वाले यात्रियों में भी कमी देखने को मिल रही है। सहायक क्षेत्रीय प्रबंधक डीएम सक्सेना ने बताया कि एक रूट पर 25 से कम यात्री होने पर वहां जाने वाली दूसरी बसें रोक रहे हैं।