{"_id":"69bdb7a4d4db268ed521d1b938ffb300","slug":"train-passenger-in-trouble-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"ट्रेनों की लेटलतीफी रुला रही यात्रियों को ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ट्रेनों की लेटलतीफी रुला रही यात्रियों को
ब्यूरो/अमर उजाला, इटावा
Updated Sat, 10 Jan 2015 11:13 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कोहरे के कारण ट्रेन व बस यातायात प्रभावित हो रहा है। ट्रेनों की लेटलतीफी यात्रियों को रुला रही है। उन्हें ठिठुरते हुए ट्रेनों का इंतजार करना पड़ रहा है। शनिवार को भी ट्रेनों की लेटलतीफी से यात्री परेशान दिखाई दिए।
विज्ञापन
शनिवार को दिल्ली की ओर जाने वाले शताब्दी एक्सप्रेस दस घंटा लेट रही। मगध एक्सप्रेस नौ, गोमती एक्सप्रेस तीन, पूर्वा एक्सप्रेस 12 घंटा, पैसेंजर तीन घंटा लेट रही। अन्य ट्रेनें भी अपने निर्धारित समय से घटों देर से पहुंचीं।
विज्ञापन
कानपुर की ओर जाने वाली मुरी एक्सप्रेस चार घंटा, जोधपुर हावड़ा एक्सप्रेस भी करीब चार घंटा की देरी से पहुंची। ट्रेनों की लेटलतीफी से बेहाल यात्रियों की भीड़ पूछताछ खिड़की पर लगी रही।
विज्ञापन