फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etawah News ›   traders want relief in budget

Etawah News: बजट में व्यापारियों को राहत दे सरकार

Fri, 27 Jan 2023 11:53 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Fri, 27 Jan 2023 11:53 PM IST
विज्ञापन
traders want relief in budget
इटावा। उद्योग व्यापार प्रतिनिधिमंडल ने आगामी बजट में व्यापारियों को राहत देने की मांग उठाई है। वित्तमंत्री निर्मला सीतारमण को संबोधित ज्ञापन उपजिलाधिकारी जयप्रकाश को सौंपा है। इसमें व्यापारी पेंशन योजना और जीएसटी में राहत जैसी मांगें प्रमुख रहीं।
विज्ञापन

व्यापारी शुक्रवार को जिलाधिकारी अवनीश राय से मिले। इसके बाद जिलाध्यक्ष आलोक दीक्षित, महामंत्री आकाशदीप जैन और कोषाध्यक्ष क़ामिल कुरैशी ने एसडीएम को मांगाें से अवगत कराया। कहा कि महंगाई को देखते हुए नकद लेन-देन की सीमा बढ़ाकर एक लाख रुपये की जाए। व्यापारी पेंशन योजना लागू की जाए। जीएसटी देने वाले 10 व्यापारियों को सम्मानित किया जाए। जीएसटी में पांच करोड़ तक की बिक्री होने पर एचएसएन कोड की बाध्यता समाप्त की जाए। डेढ़ करोड़ तक टर्नओवर वाले व्यापारी को जीएसटी से छूट प्रदान की जाए। आयुष्मान कार्ड की तरह व्यापारी स्वास्थ्य सुरक्षा कार्ड की मांग भी रखी गई।
विज्ञापन

जीएसटी रिटर्न देरी से फाइल करने पर लगाए जा रहे विलंब शुल्क को समाप्त करने के लिए भी आवाज उठाई गई। ज्ञापन देने वालों में शहर अध्यक्ष रजत जैन, युवा जिलाध्यक्ष पावेंद्र शर्मा, उद्योग मंच के अध्यक्ष भारतेंद्र नाथ भारद्वाज, महिला प्रदेश उपाध्यक्ष रीना जैन, महामंत्री अनीता शर्मा, वरिष्ठ उपाध्यक्ष अर्चना कुशवाहा, संगठन मंत्री कमलेश जैन, मंजू देवी, उपाध्यक्ष गुड्डू मंसूरी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed