फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etawah News ›   traders exploitation eill not be tolerate

Etawah News: व्यापारियों का उत्पीड़न नहीं करेंगे बर्दाश्त

Mon, 17 Apr 2023 12:10 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, इटावा
संवाद न्यूज एजेंसी, इटावा Updated Mon, 17 Apr 2023 12:10 AM IST
विज्ञापन
traders exploitation eill not be tolerate
इटावा। व्यापारियों का उत्पीड़न बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। यदि इसके लिए आंदोलन करना पड़ा तो पीछे नहीं हटेंगे। यह बात अखिल भारतीय उद्योग व्यापार मंडल के नवनियुक्त युवा प्रदेश मंत्री पंकज कुशवाहा ने भरथना चौराहा स्थित प्रतिष्ठान पर वार्ता के दौरान कही।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि एआरटीओ विभाग व्यापारियों का उत्पीड़न कर रहा है। आरोप है कि एक ऐसे वाहन का 61,500 रुपये का चालान कर दिया, जिसके सारे कागजात पूरे थे। वाहन को ओवरलोड दिखा दिया गया। अब व्यापारियों की समस्याओं को प्रदेश स्तर पर उठाएंगे।
विज्ञापन

संगठन के जिलाध्यक्ष जागेश्वर प्रसाद अग्रवाल ने बताया कि गत नौ अप्रैल को सीतापुर में हुए अधिवेशन के दौरान लाइनपार क्षेत्र के अध्यक्ष पंकज कुशवाहा को प्रदेश में बड़ी जिम्मेदारी मिली। महामंत्री धर्मेंद्र जैन ने बताया कि 10 साल बाद संगठन के किसी पदाधिकारी को प्रदेश संगठन में दायित्व मिला है। पंकज कुशवाहा की कार्य क्षमता को राष्ट्रीय अध्यक्ष संदीप बंसल और युवा प्रदेश अध्यक्ष अतुल गुप्ता ने पहचाना और उन्हें बड़ी जिम्मेदारी दी।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस मौके पर संगठन के पदाधिकारियों ने पंकज कुशवाहा का पगड़ी व पटका पहनाकर स्वागत किया। इस दौरान युवा जिला महामंत्री रंजीत सिंह कुशवाह, वरिष्ठ उपाध्यक्ष डॉ. संतोष राठौर, जिला प्रवक्ता इकरार अहमद, उपाध्यक्ष विकास गुप्ता, महिला अध्यक्ष मीना सिंह राजपूत, नगर अध्यक्ष ऋचा कुशवाहा, नगर अध्यक्ष सचिन अग्रवाल, नवीन मंडी अध्यक्ष सतेंद्र कुशवाहा आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed