फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etawah News ›   Traders burnt effigy of online sale

Etawah News: व्यापारियों ने फूंका ऑनलाइन बिक्री का पुतला

Tue, 12 Sep 2023 11:49 PM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, इटावा
संवाद न्यूज एजेंसी, इटावा Updated Tue, 12 Sep 2023 11:49 PM IST
विज्ञापन
Traders burnt effigy of online sale
इटावा। ऑनलाइन बिक्री का विरोध करते हुए मंगलवार को शास्त्री चौराहा पर उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार प्रतिनिधिमंडल ने ऑनलाइन बिक्री का पुतला फूंका। साथ ही प्रधानमंत्री व मुख्यमंत्री को संबोधित ज्ञापन मेल के जरिए भेजा।
विज्ञापन

संगठन के जिलाध्यक्ष संतोष सिंह चौहान ने कहा कि प्रांतीय नेतृत्व के आह्नान पर प्रदेश भर में ऑनलाइन बिक्री का विरोध करते हुए बिक्री का जिला मुख्यालयों पर प्रतीकात्मक पुतला फूंका गया। प्रदेश उपाध्यक्ष डॉ. एके शर्मा ने ऑनलाइन बिक्री का लाइसेंस बंद किए जाने, प्रदेश संयुक्त मंत्री शिवकुमार सिंह चौहान ने एफडीआई पर रोक लगाए जाने की मांग की। शहर अध्यक्ष ओम रतन कश्यप ने कहा कि देश में सात करोड़ व्यापारियों का व्यापार नष्ट हो रहा है। कहा कि ऑनलाइन बिक्री पर 20 प्रतिशत अतिरिक्त जीएसटी लागू की जाए।
विज्ञापन

इस अवसर पर जिला संरक्षण हरि गोपाल शुक्ला, जिला संरक्षक एमपी सिंह तोमर, जिला महामंत्री शैलेश जैन, जिला उपाध्यक्ष देवेंद्र सिंह चौहान, गोरखनाथ वर्मा, युवा जिलाध्यक्ष लतीफ खान मंसूरी, जिला संगठन मंत्री अखिलेश शर्मा, नगर महामंत्री विवेक गुप्ता, रमेश यादव, बृजेश कुमार गुप्ता आदि व्यापारी नेता उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed