{"_id":"6980f5743f753783e902f767","slug":"traders-and-buyers-worried-due-to-fluctuations-in-gold-and-silver-prices-etawah-news-c-216-1-etw1005-137206-2026-02-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"Etawah News: सोने-चांदी में उतार-चढ़ाव में व्यापारी और खरीदार चिंतित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Etawah News: सोने-चांदी में उतार-चढ़ाव में व्यापारी और खरीदार चिंतित
विज्ञापन
फोटो 23::: सराफा दुकान पर सोने-चांदी का भाव पूछते लोग। संवाद
इटावा। सोने और चांदी के दामों में रोजाना हो रहे उतार-चढ़ाव से शहर के सराफा व्यापारियों का जहां कारोबार प्रभावित हो रहा है। वहीं, सहालग की वजह से लोग सोच समझकर खरीदारी कर रहे हैं। स्थानीय व्यापारियों का कहना है कि अंतरराष्ट्रीय स्तर पर चल रही गतिविधियों और देशों के बीच तनाव का सीधा असर कीमती धातुओं के दामों पर पड़ रहा है।
सर्राफा दुकानदारों के अनुसार बढ़ती कीमतों के कारण ग्राहक दुकानों तक तो पहुंच रहे हैं लेकिन वास्तविक खरीदारी बहुत कम हो रही है। लोग केवल डिजाइन देखने या भाव पूछने तक सीमित रह गए हैं। दामों में रोजाना बदलाव होने से व्यापारियों ने भी नया स्टॉक मंगवाना कम कर दिया है क्योंकि उन्हें नुकसान की आशंका बनी रहती है।
वर्तमान स्थिति में अधिकतर ग्राहक नया सामान खरीदने के बजाय पुराना सोना-चांदी बदलकर नया आभूषण बनवाने को प्राथमिकता दे रहे हैं, जिससे बाजार में नकद बिक्री पर भी असर पड़ रहा है। सर्राफा व्यापारियों का कहना है कि कीमतों में इस तरह का लगातार उतार-चढ़ाव न केवल दुकानदारों बल्कि ग्राहकों के लिए भी परेशानी का कारण बन गया है।
विज्ञापन
सराफा एसोसिएशन के जिलाध्यक्ष श्याम सिंह वर्मा ने बताया कि सोने-चांदी के बढ़ते-घटते दामों ने छोटे व्यापारियों के व्यापार को तो खत्म ही कर दिया है। अब नया सामान लाने में भय लगने लगा है। बाजार स्थायी होने पर ही खरीदारी बढ़ने की उम्मीद है। सराफा व्यापारी कार्तिकेय वर्मा ने बताया कि दामों में उतार-चढ़ाव के कारण ज्यादातर ग्राहक पुराना सामान लाकर बदले में नया सामान ले रहे हैं। व्यापारियों ने बताया कि शादी का सीजन शुरू हो जाने के कारण आमतौर पर आभूषणों की मांग बढ़ जाती है लेकिन इस बार बढ़े दामों के चलते खरीदारी न के बराकर हो रही है।