फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etawah News ›   Traders accused of chaos and loss

Etawah News: व्यापारियों ने अव्यवस्था और नुकसान का लगाया आरोप

Mon, 25 Sep 2023 11:26 PM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, इटावा
संवाद न्यूज एजेंसी, इटावा Updated Mon, 25 Sep 2023 11:26 PM IST
विज्ञापन
Traders accused of chaos and loss
इटावा। ग्रेटर नोएडा के इंडिया एक्सपो सेंटर एंड मार्ट में 21 से 25 सितंबर तक चले इंटरनेशनल ट्रेड शो में इटावा के नौ व्यापारियों ने अपने उत्पादों की प्रदर्शनी लगाई है। लेकिन अव्यवस्था एवं महंगे स्टाल आदि की वजह से व्यापारियों को नुकसान का सामना करना पड़ा। यह जानकारी उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मंडल के जिलाध्यक्ष आलोक दीक्षित ने रविवार को ग्रेटर नोयडा में इटावा के व्यापारियों से मिलने के बाद कही।
विज्ञापन

जिलाध्यक्ष के अनुसार, स्टाल लगाए उद्यमियों एवं व्यापारियों ने बताया कि स्टाल का महंगा किराया तथा ज्यादा खरीदारी न होने की वजह से सभी को आर्थिक नुकसान का सामना करना पड़ा। मेला स्थल आबादी से दूर होने की वजह से ज्यादा लोग नहीं पहुंच सके। आम लोगो के लिए मेले में शाम तीन बजे से रात आठ बजे तक का समय आरक्षित है। व्यापारी होटलों में रुके हैं, जिनका किराया आम दिनों की उपेक्षा दो से तीन गुना महंगा है। स्टालो़ं आदि का किराया महंगा है। इस आयोजन में भारतेंद नाथ भारद्वाज, उमेश शंखवार, महिला व्यापार मंडल की जिला महामंत्री सीमा श्रीवास्तव, नसीम सिद्दीकी, यदुवीर सिंह यादव, संजीव अग्रवाल, नवीन अग्रवाल, बीआर टेलर, उदयभान सिंह आदि नौ व्यापारियों ने हिस्सा लिया। जिन्होंने ओडीओपी उत्पाद टैक्सटाइल्स संबंधित उत्पादों सहित बैग आदि के उत्पादों के स्टाल लगाए है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed