फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etawah News ›   Tractor-trolley laden with rebar overturns, laborer dies

Etawah News: सरिया लदी ट्रैक्टर-ट्राली पलटी, मजदूर की मौत

Mon, 29 Jan 2024 01:38 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Mon, 29 Jan 2024 01:38 AM IST
विज्ञापन
Tractor-trolley laden with rebar overturns, laborer dies
बकेवर। भरथना मार्ग पर पटिया गांव के पास सरिया लदी ट्रैक्टर-ट्राली पलट गई। ट्राली में बैठे मजदूरों में से एक की दबकर मौत हो गई, जबकि मृतक के पिता व दो साथी घायल हो गए। सभी बिहार के रहने वाले हैं। पुलिस ने दो जेसीबी की मदद से आधे घंटे बाद दबे लोगों को निकाला।
विज्ञापन


बकेवर क्षेत्र में भरथना मार्ग पर पटिया बंबा के पास शनिवार रात करीब 10 बजे भरथना की तरफ से आ रहा सरिया लदी ट्रैक्टर-ट्राली अनियंत्रित होकर सड़क किनारे पलट गई। ट्राली में लदी सरिया व उस पर बैठे लोग भी सड़क पर गिर गए। हादसे में रविश मुनि (23) पुत्र जगन्नाथ मनी निवासी हरिपुरा थाना गोगरी जमालपुर जिला खगड़िया बिहार सरिया के नीचे दब गया। सूचना पर पहुंचे थाना प्रभारी ने दो जेसीबी से सरिया व ट्रैक्टर को उठवाकर नीचे दबे लोगों को निकाला।
विज्ञापन

तब तक मजदूर रविश मुनि की मौत हो चुकी थी। थाना प्रभारी राजकुमार सिंह ने बताया कि घायलों में रविश के पिता जगन्नाथ मुनि, हरिपुरा के ही विकास कुमार व सोनू कुमार को जिला अस्पताल भिजवाया गया। सभी मजदूर क्षेत्र के अंदावा में पानी की टंकी के निर्माण के लिए सरिया लेकर जा रहे थे। ट्रैक्टर का चालक भाग गया। प्रार्थना पत्र मिलने पर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed