फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etawah News ›   Tractor trodden brothers, one death

ट्रैक्टर ने सगे भाइयों को रौंदा, एक की मौत

Mon, 14 Nov 2016 07:03 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो /इटावा
अमर उजाला ब्यूरो /इटावा Updated Mon, 14 Nov 2016 07:03 PM IST
विज्ञापन
Tractor trodden brothers, one death
दुर्घटना - फोटो : amar ujala
इकदिल थाना क्षेत्र के चितभवन में सोमवार सुबह स्कूल जाने को तैयार होकर वाहन के इंतजार में घर के बाहर खडे़ दो सगे भाइयों को ट्रैक्टर के चालक ने रौद दिया। हादसे में एक भाई की मौके पर ही मौत हो गई जबकि दूसरा गंभीर रूप से घायल हो गया। हादसे के बाद चालक ट्रैक्टर को मौके पर छोड़कर भाग जाने में सफल रहा। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को अपने कब्जे में लेकर उसे पोस्ट मार्टम के लिए भेज दिया। साथ ही घायल छात्र को उपचार के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया है।
विज्ञापन


क्षेत्र के गांव चितभवन निवासी सुनील कुमार प्रजापति के पुत्र लवकेश सात वर्ष व हरकेश पांच वर्ष गांव के ही एक मांटेसरी स्कूल में पढते हैं। सोमवार सुबह वह दोनों पढ़ने के लिए घर से तैयार होकर निकले थे। वह सवारी के इंतजार में घर के बाहर रोड पर रोजाना की भांति खडे़ हो गए। सुबह करीब साढे़ सात बजे इटावा की ओर से तेज गति से जा रहे एक ट्रैक्टर के चालक ने दोनों को राैंद दिया। इस हादसे में हरकेश की मौके पर ही मौत हो गई जबकि लवकेश गंभीर रूप से घायल हो गया।
विज्ञापन


हादसे के बाद चालक ने ट्रैक्टर को भगाने का प्रयास किया, लेकिन लोगों के आ जाने के बाद चालक ट्रैक्टर को छोड़कर भाग निकला। हादसे की जानकारी होने के बाद आसपास के लोग मौके पर जमा हो गए। उन्होंने पुलिस को सूचना दी। सूचना मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंच गई। लोगों ने आर्थिक सहायता की मांग को लेकर जाम लगाने का प्रयास किया। लेकिन पुलिस व गांव के प्रधानपति मनोज त्रिपाठी उर्फ मंजू ने लोगों को समझा बुझा कर शांत किया। पुलिस ने घायल लवकेश को उपचार के लिए जिला अस्पताल भेजा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed