{"_id":"65a5a7c0e4feb19b5a011634","slug":"toll-workers-beat-up-advocates-driver-and-colleagues-etawha-news-c-216-1-etw1001-7727-2024-01-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"Etawah News: टोल कर्मियों ने अधिवक्ता के चालक व साथियों से की मारपीट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Etawah News: टोल कर्मियों ने अधिवक्ता के चालक व साथियों से की मारपीट
विज्ञापन
ताखा। वृंदावन धाम से दर्शन करके लौट रहे कार सवार अधिवक्ता के चालक व साथियों के साथ बुंदेलखंड एक्सप्रेसवे के टोल पर कर्मियों ने मारपीट कर दी। अधिवक्ता ने चार टोल कर्मियों के खिलाफ मारपीट व सोने की चेन समेत 35 हजार रुपये लूटने की रिपोर्ट ऊसराहार थाने में दर्ज कराई है। घटना 11 जनवरी की बताई गई है।
हमीरपुर जिले के राठ थानाक्षेत्र के मुगलपुरा गांव निवासी अधिवक्ता जितेंद्र कुमार राजपूत परिवार व साथियों के साथ वृंदावन धाम से दर्शन करके 11 जनवरी को घर लौट रहे थे। रात करीब 10 बजकर 50 मिनट पर ऊसराहार थाना क्षेत्र के आगरा-लखनऊ एक्सप्रेसवे से बुंदेलखंड एक्सप्रेसवे पर चढ़ने वाले स्थान पर अस्थायी टोल बूथ पर पहुंचे। वहां कार में लगा फास्ट टैग स्कैन नहीं हुआ। आरोप है कि कार चालक सलमान निवासी मुहाल फरसोलियाना थाना राठ बात करने गया तो टोल कर्मी कौशल कुमार, आशीष कुमार, अवधेश कुमार व आदित्य कुमार ने सलमान के साथ मारपीट कर दी।
बीच-बचाव करने पहुंचे साथी पंकज निवासी मुहाल चौबट्टा थाना राठ व प्रतीक निवासी मुहाल बुधौलियाना थाना राठ पहुंचे तो उनके साथ भी मारपीट की। रात के अंधेरे में चालक सलमान की सोने की चेन व पंकज कुमार के 35 हजार रुपये लूट लिए। अधिवक्ता ने बताया कि घटना से कार में बैठे उनके बच्चे सहम गए थे। जिस वजह से उन्होंने 14 जनवरी को ऊसराहार थाना पुलिस को तहरीर दी। थाना प्रभारी हेमंत कुमार सोलंकी ने बताया कि फास्ट टैग स्केन न होने पर दोनों पक्षों में मारपीट हुई है। चार कर्मियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। घटना की जांचकर आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।

अयोध्या रवाना होते विहिप व बजरंग दल के पदाधिकारी। स्वयं