फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etawah News ›   Toll was inaugurated, ambulance was also flagged off

Etawah News: टोल का किया शुभारंभ, एंबुलेंस को भी दिखाई हरी झंडी

Thu, 27 Jul 2023 12:04 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, इटावा
संवाद न्यूज एजेंसी, इटावा Updated Thu, 27 Jul 2023 12:04 AM IST
विज्ञापन
Toll was inaugurated, ambulance was also flagged off
बुंदेलखंड एक्सप्रेसवे के उद्घाटन के एक साल बाद व्यवस्था लागू
विज्ञापन




संवाद न्यूज एजेंसी
ताखा (इटावा)। बुंदेलखंड एक्सप्रेसवे के उद्घाटन के एक साल बाद टोल टैक्स को शुरू किया गया है। बुधवार को ताखा क्षेत्र से गुजरने वाले एक्सप्रेसवे पर बने टोल प्लाजा परशुरामपुर पर कृषि उत्पादन आयुक्त व यूपीडा के मुख्य कार्यपालक अधिकारी मनोज कुमार सिंह व अपर मुख्य कार्यपालक अधिकारी श्रीचंद्र वर्मा ने पूजन कर शुभारंभ किया।


बुंदेलखंड एक्सप्रेसवे पर यूपीडा की ओर से छह एंबुलेंस की तैनाती की गई है, जो बुंदेलखंड एक्सप्रेसवे के प्रत्येक पैकेज को एक-एक उपलब्ध कराई गई है। प्रत्येक एंबुलेंस पर एक-एक पैरामेडिकल स्टाफ रहेगा। वहीं यूपीडा की ओर से 12 पेट्रोलिंग वाहनों की तैनाती की गई है। प्रत्येक पैकेज को दो दो वाहन दिए गए हैं। 24 घंटे एक्सप्रेसवे पर पेट्रोलिंग करेंगे। एक वाहन पर चार यूपीडा कर्मचारियों की तैनाती की गई है। बुधवार रात करीब नौ बजे मुख्य कार्यपालक ने फीता काटकर टोल प्लाजा का शुभारंभ किया। एक साल पहले लगभग 14849 करोड़ की लागत से बनकर तैयार हुए बुंदेलखंड एक्सप्रेसवे पर एक साल से निशुल्क वाहनों की आवाजाही हो रही थी। करीब 296 किलोमीटर लंबा यह एक्सप्रेसवे अभी चार लेन का बनाया गया है। भविष्य में इसे छह लेन तक विस्तारित किया जा सकता है। बुंदेलखंड एक्सप्रेसवे पर लोगों की सुविधा के लिए छह टोल प्लाजा, सात रैंप प्लाजा बनाए गए हैं। छह पेट्रोल पंप बनाए जाएंगे। दिल्ली व लखनऊ से आने वाले लोगों के लिए बुंदेलखंड एक्सप्रेसवे पर किलोमीटर संख्या 287 पर ताखा क्षेत्र का पहला और प्रमुख टोल प्लाजा परशुरामपुर में बनाया गया। इस टोल को पार करने के बाद ही आगे की यात्रा संभव हो पाएगी। अपर मुख्य कार्यपालक अधिकारी हरिप्रताप शाही, उप मुख्य कार्यपालक अधिकारी विश्वजीत राय, मुख्य महाप्रबंधक एसके श्रीवास्तव, नोडल अधिकारी राजेश पाण्डेय, मुख्य सुरक्षा अधिकारी विजय सिंह व नायब तहसीलदार सूरज प्रताप सिंह आदि लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed