{"_id":"e108af28f9f129ddc34bd45dca6dbea3","slug":"to-make-mahotsav-successful-people-honoured-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"महोत्सव के सहयोगियों का सम्मान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
महोत्सव के सहयोगियों का सम्मान
ब्यूरो/अमर उजाला, इटावा
Updated Sat, 10 Jan 2015 12:06 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सैफई महोत्सव में शुक्रवार को समापन समारोह हुआ। इस बीच महोत्सव में सहयोग करने वाले अफसरों, दुकानदारों और जनप्रतिनिधि को समिति के अध्यक्ष एवं संयोजक ने सम्मानित किया। मेला 12 जनवरी तक बढ़ाने की घोषणा की गई।
विज्ञापन
बॉलीवुड नाइट के साथ सैफई महोत्सव का गुरुवार की रात समापन हो गया।
शुक्रवार को महोत्सव में सहयोग करने वाले सभी सहयोगियों को प्रतीक चिह्न और शाल ओढ़ाकर सम्मानित किया गया। महोत्सव समिति के अध्यक्ष सांसद धर्मेंद्र यादव व संयोजक तेज प्रताप सिंह यादव ने जिलाधिकारी डॉ. नितिन बंसल, एडीएम ज्ञानेंद्र सिंह, एसएसपी डॉ. राकेश सिंह, एएसपी सर्वानंद सिंह, फोटोग्राफर अर्शी के अलावा कई जनप्रतिनिधियों, व्यापारियों और मेला में ड्यूटी करने वाले थानाध्यक्षों को सम्मानित किया गया।
विज्ञापन
समिति के प्रबंधक वेदव्रत गुप्ता ने सैफई मेला को 12 दिसंबर तक बढ़ाई जाने की घोषणा की। समापन समारोह को संबोधित करते हुए मेला समिति अध्यक्ष ने सभी का आभार जताया।
विज्ञापन