{"_id":"61c0ce8cad4f1662207bcdb4","slug":"thund-etawah-news-knp670724891","type":"story","status":"publish","title_hn":"चार डिग्री पर ठहरा पारा, कंपकंपाए लोग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चार डिग्री पर ठहरा पारा, कंपकंपाए लोग
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
इटावा। लगातार दो दिन से जिले में न्यूनतम तापमान चार डिग्री सेल्सियस पर ठहरा हुआ है। दिन में धूप निकलने के बाद भी ठिठुरन बनी रहती है। वहीं दूसरी ओर शहर के मुख्य चौराहों पर अभी तक कहीं भी अलाव की व्यवस्था नहीं की गई है। रविवार को न्यूनतम तापमान चार डिग्री सेल्सियस और अधिकतम तापमान 20 डिग्री सेल्सियस रहा।
सोमवार को दिन में बदली और धूप के बीच गलन बनी रही। रविवार को अधिकतम तापमान 19 डिग्री सेल्सियस था। सोमवार को एक डिग्री बढ़ गया। ठंड व गलन से बचने के लिए लोग गर्म कपड़े, ऊनी कैप आदि पहने नजर आए।
सर्दी बढ़ते ही बाजार में गुड़ से बनी गजक की डिमांड काफी बढ़ गई है। इसके अलावा लोग मूंगफली की पट्टी, चीनी की गजक और रेवड़ी की भी खरीदारी कर रहे हैं। हालांकि अभी ड्राई फ्रूट्स की डिमांड ज्यादा नहीं बढ़ी है। अभी ड्राई फ्रूट्स में चिलगौजा 4000 रुपये, बादाम 700, काजू 800, नमकीन पिस्ता 1000 रुपये किलो बिक रहा है। किराना के बड़े कारोबारी विशाल जैन का कहना है कि ड्राई फ्रूट में पिछले साल की अपेक्षा कोई ज्यादा बढ़ोत्तरी नहीं हुई है।
विज्ञापन
ठंड बढ़ने से सांस, ब्लड प्रेशर व हृदय रोग के मरीज बढ़ रहे हैं। जिला अस्पताल के फिजिशियन डॉ. शांतनु निगम ने बताया कि लोगों ठंड से बचाव की पर्याप्त व्यवस्था रखनी चाहिए। हार्ट व बीपी के मरीज तथा 55 साल से ऊपर के लोग मॉर्निंग वॉक न करें। सांस के रोगी इनहीलर साथ रखें। दवाएं समय से लें।