फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etawah News ›   Thugs cheated women worth lakhs of jewelery

दिन दहाड़े प्रधानाध्यापिका के साथ लूट

Wed, 13 Apr 2022 12:21 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Wed, 13 Apr 2022 12:21 AM IST
विज्ञापन
Thugs cheated women worth lakhs of jewelery
बकेवर (इटावा)। छुट्टी होने पर स्कूल से वापस घर लौट रही प्रधानाध्यापिका के साथ सफेद रंग की अपाचे बाइक सवार दो बदमाशों ने लूट लिया। बदमाश ने प्रधानाध्यापिका से गले मे पहनी सोने की जंजीर, मोबाइल फोन और चार हजार रुपए की नगदी लूटकर फरार हो गए। दिन दहाड़े फिल्मी अंदाज में प्रधानाध्यापिका के साथ लूट की वारदात से लोगों में भय का माहौल है।
विज्ञापन

कस्बे के सुभाष नगर मुहल्ला निवासी अनीता मिश्रा पत्नी सत्यवृत मिश्रा उर्फ लल्लू लाल कस्बे के ही समीपवर्ती ग्राम नगला शुक्ल स्थित परिषदीय कंपोजिट विद्यालय मे प्रधानाचार्या है। मंगलवार दोपहर करीब डेढ़ बजे स्कूल की छुट्टी होने के बाद वह वापस पैदल अपने घर लौट रही थी। पटेलनगर वाली गली में सफेद रंग की अपाचे बाइक सवार दो लोग बाइक लहराते हुए आए और बाइक रोक दी। अनीता के अनुसार लुटेरों ने जिस अंदाज से बाइक उनके सामने रोकी जिससे वह भयभीत हो गयी।
विज्ञापन

जिसका लाभ लुटेरों ने उठाया और उनके गले में पहनी सोने की जंजीर मोबाइल फोन के अलावा पर्स जिसमें चार हजार रुपए रखे हुए थे, लूट लिए। लूट की शिकार प्रधानाचार्या ने शोर मचाया और लोग एकत्रित होकर लुटेरों का पीछा करते तब तक लुटेरे काफी दूर निकल चुके थे। प्रधानाचार्या अपने घर पंहुचीं और लूट की सूचना पति को दी। घटना की सूचना पर पहुंची पुलिस ने लुटेरों की पहचान के लिए मोहल्ले मे लगे सीसीटीवी कैमरों को भी खंगाला।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed