फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etawah News ›   Thugs cheated women worth lakhs of jewelery

ठग ने महिला से लाखों के जेवरात ठगे

Wed, 13 Apr 2022 12:18 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Wed, 13 Apr 2022 12:18 AM IST
विज्ञापन
Thugs cheated women worth lakhs of jewelery
जसवंतनगर (इटावा)। नगर के मोहल्ला फक्कड़पुरा में सोमवार को बाइक से पहुंचे युवक ने जेवरों की सफाई करने का झांसा देकर महिला के जेवरात पर हाथ साफ कर दिया। बातों में उलझाकर महिला से जेवर लिए और उसे गर्म पानी लेने रसोई में भेजकर जेवर लेकर भाग गया।
विज्ञापन

जसवंतनगर के मोहल्ला फक्कड़पुरा निवासी सुरेश पाल की पत्नी सुनीता देवी मंगलवार को सुबह लगभग दस बजे घर पर थीं। घर के सामने एक बाइक आकर रुकी। बाइक सवार ने सुनीता को बातों मे उलझाया और पीतल के बर्तन साफ करने के बहाने उनके साथ घर के अंदर पहुंच गया। उसने सोने-चांदी के आभूषण साफ कराने की बात भी की। युवक की बातों में आईं सुनीता ने सोने की जंजीर, एक जोड़ी कुंडल, एक जोडी टॉप्स और एक जोड़ी बाली साफ करने के लिए दे दी। युवक ने महिला से गर्म पानी मंगवाया। सुनीता गर्म पानी लेेने चली गईं। इस बीच युवक जेवर लेकर भाग गया। सुनीता ने जसवंतनगर थाने जाकर तहरीर दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed